ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

बरेली से मुंबई के बीच पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलेगी, व्हाया भोपाल, इटारसी रूट पर चलाने की तैयारी ।

बरेली. रेलवे ने बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की कवायद तेज कर दी है. इसके लिए एक माह तक ट्रायल और स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा. यह स्लीपर वंदे भारत एक ओर से 1600 किमी दूरी तय करेगी. माना जा रहा है कि जल्द ही शहर को देश की पहली स्लीपर वंदे भारत की सौगात मिल सकती है. वहीं, सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन भी जल्द शुरू होने की संभावना है. मुरादाबाद मंडल की भी यह पहली स्लीपर वंदे भारत होगी. मुरादाबाद में वाशिंग लाइन न होने के कारण इस ट्रेन का संचालन बरेली से शुरू करने का निर्णय लिया गया है. रेलवे ने इस ट्रेन के लिए इस रूट से चलाने की योजना बरेली-चंदौसी-अलीगढ़-आगरा-ग्वालियर-झांसी-बीना-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-मनमाड़-मुंबई रूट तय कर लिया है. इस रूट पर पडऩे वाले रेल खंडों के मंडल मुख्यालयों को इस संबंध में लिखा जा चुका है. स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का पहला वर्जन रविवार को ही कोच फैक्टरी से ट्रायल के लिए बाहर आया है. अधिकारियों का कहना है कि ट्रायल के बाद पहली स्लीपर वंदे भारत उत्तर रेलवे को मिल सकती है. मुख्य वाणिज्य निरीक्षण राकेश सिंह ने बताया कि सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए भी रूट तय है. इस ट्रेन का संचालन भी जल्द शुरू होगा. वैकल्पिक रूटों पर भी रेलवे कर रहा विचार बरेली-मुंबई और सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए रूट तय हो चुके हैं, लेकिन इन ट्रेनों के लिए रेलवे वैकल्पिक रूटों पर भी काम कर रहा है. पिछले दिनों उत्तर मध्य रेलवे से सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत के लिए वाया कानपुर सेंट्रल होते हुए रूट मांगा गया था, लेकिन उत्तर मध्य रेलवे ने पहले से ट्रेनों का दबाव होने का हवाला दे दिया. इधर, बरेली-मुंबई वंदे भारत के लिए वैकल्पिक रूटों पर काम चल रहा है. इनका कहना है बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत और सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए रूट लगभग तय हैं. रेलवे बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन का इंतजार है. इन ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू होगा. - आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button