मुख्य समाचार
दमोह के हटा में श्रद्धालुओं की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, 4 लोगों की मौत, घायलों की स्थिति नाजुक।
दमोह में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात दर्दनाक हादसा हो गया. सोमवती अमावस्या पर दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भारी ट्रैक्टर ट्रॉल पलट गई. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. ट्रॉली में करीब 35 से 40 लोग सवार थे. बताया जाता है कि जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम घूघस से एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर कुछ लोग हटा फतेहपुर के रास्ते छतरपुर जिले में स्थित बड़े जटाशंकर दर्शनों के लिए जा रहे थे. खंती में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, चार की मौत दमोह जिले के फतेहपुर चौकी क्षेत्र की टेक के पास खंती में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गयी. यह हादसा रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 3 बजे का बताया जा रहा है. घटना की जानकारी लगने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए 108 वाहन की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया. हादसे में 2 लोगों 7 वर्षीय हेमेंद्र और 45 साल की महिला छोटी बाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. जबकि दो अन्य घायलों की उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई. घायलों में करीब 20 लोग शामिल हैं. करीब 8 घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. उन सभी की हालत गंभीर बनी हुई है. अस्पताल के मृतकों में लक्ष्मण आदिवासी उम्र 17 वर्ष व गंजली 50 वर्ष शामिल हैं. यहां घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी अभिषेक तिवारी, थाना प्रभारी नोहटा अरविंद सिंह जिला अस्पताल पहुंचे. सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि, ''ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से घटना हुई है. ट्रैक्टर मालिक और चालक से पूछताछ की जा रही है. उनके लाइसेंस आदि की जांच की जा रही है.''


