मुख्य समाचार
20 साल बाद पकड़ा गया दहेज हत्या का आरोपी नाम बदलकर ग्वालियर में रह रहा था ।
भिंड: 20 साल से नाम और भेष बदलकर ग्वालियर में रह रहे दहेज हत्या के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपित की गिरफ्तारी पर एसपी डा. असित यादव ने 10 हजार रुपये का इनाम किया था। गोरमी थाना प्रभारी ध्यानेंद्र सिंह ने बताया कि हरीक्षा का रहने वाला धर्मेंद्र सिंह दहेज हत्या मामले में करीब 20 साल से फरार चल रहा था।थाना प्रभारी के अनुसार न्यायालय ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए स्थाई वारंट भी जारी किया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित ग्वालियर में गोले के मंदिर के पास नाम व भेष बदलकर रह रहा है। पुलिस ने ग्वालियर जाकर आरोपित को पकड़ लिया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


