ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

आधी रात बहन के साथ कमरे में बॉयफ्रेंड को पकड़ा, तीन भाइयों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या ।

भिंड। भिंड में प्रेमिका से रात में मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक देर रात प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। इस दौरान युवती के भाई की आंख खुल गई। उसने युवक को बहन के साथ देख लिया, तो वह आग-बबूला में हो गया। उसने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर युवक को बुरी तरह से पीटा, जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई। मामला भिंड के मिहोना के लेन का पुरा का है। एसएएफ से रिटायर्ड आरक्षक छोटेलाल का बेटा जीतू उर्फ जितेंद्र सिंह शनिवार रात घर से निकलकर प्रेमिका के यहां पहुंच गया था। रात तीन बजे प्रेमिका के भाई दीपक बघेल की नींद खुल गई। उसने बहन के साथ जीतू देखकर भाई हनुमंत बघेल व बलवंत बघेल पुत्र मुन्नीलाल बघेल को आवाज लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान घबराकर जीतू ने भागने की कोशिश की, तो तीनों ने मिलकर पकड़ लिया। उसके मारपीट शुरू कर दी। सुबह पांच बजे मामले की जानकारी ग्रामीणों को लगी, तो भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल हालत में जीतू को अस्पताल ले गई। बताया जाता है कि जीतू जिस घर में घुसा था, वह उसके इमलाह निवासी मामा के साढू का है। मिहोना थाना प्रभारी विजय कैन ने बताया कि इलाज के दौरान जीतू की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। जीतू के भाई ने दी पुलिस को सूचना जीतू के भाई उपेंद्र ने कहा कि जितेंद्र के पास एक फोन आया था। वह फोन पर बातचीत करते हुए घर से निकला था। वह भी उसके साथ पीछे-पीछे गया। लेन का पुरा में वह एक घर में घुसा, तो वहां मौजूद लोगों ने उसको घेरकर उसकी मारपीट करने लगे। वह डर कर भाग आया और पुलिस को सूचना दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button