ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैवलिंग वाहन में मारी टक्कर ड्राइवर की मौत आधा दर्जन घायल।

मुरैना, तेज़ रफ़्तार वाहनों के कारण आयदिन हादसे हो रहे हैं बीते रोज मुरैना के छौंदा टोल नाके के पास एक ट्रैवलर गाड़ी में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटनामें ट्रैवलर गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसमें मौजूद लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना देर रात की है। बता दें कि, ओरछा से दर्शन कर वापस मुरैना आ रहे शहर के व्यापारियों के परिवारों से भरी खड़ी ट्रेवलर गाड़ी में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रेवलर हाईवे से उतर खंती में लटक गई। हादसे में ट्रेवलर की डिग्गी को ठीक कर रहे चालक की मौत हो गई। वाहन में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी के मुताबिक शहर के व्यापारी नवल अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, विनोद बंसल, विनोद अग्रवाल, मनोज बंसल, सुनील वर्मा अपने परिवारों के साथ ट्रेवलर वाहन से रविवार की छुट्टी होने पर ओरछा गए हुए थे, जहां से शाम को वापस मुरैना आ रहे थे। ट्रेवलर की डिग्गी से आवाज आने के कारण ड्राइवर ने छौंदा टोल प्लाजा से 400 मीटर पहले ट्रेवलर को रोक दिया और उसको बन्द करने के लिए चालक राजू पुत्र मिथलाल झा उम्र 50 साल डिग्गी को ठीक करने लगा। इसी बीच एक ट्रक MP-07 GB 0120 तेजी से आया और पीछे से टक्कर मारी। जिससे चालक राजू की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेवलर खंती में लटक गई और ट्रक सड़क पर पलट गया सवारी में मच गई चीख पुकार ट्रक की टक्कर से ट्रैवलर गाड़ी सड़क से नीचे जाकर खंती में लटक गई तो उसमें मौजूद सवारियों में चीख पुकार मच गई। सवारियों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग वहां पर आ गए तथा कुछ वाहन भी रुक गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button