ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

अवैध संबंध: पहले पति को नींद की गोलियां दी फिर प्रेमी के साथ मिलकर गमछे से दबाया गला।

सागर। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति को नींद की गोलियां दी फिर गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर शव को बाइक में दूर ले जाकर शव को आग के हवाले कर दिया। शव को पहचानना मुश्किल हो गया।पुलिस ने 9 माह पहले सानौधा थाना क्षेत्र में हुए इस हत्याकांड का राजफाश कर पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर 2023 को पुलिस को गलगल टोरिया मंदिर के पास पठार में अधजला अज्ञात शख्स का शव मिला। दौरान पता चला कि मगरोन निवासी गरीबदास नाम के शख्स ने 11 दिसंबर को पुलिस चौकी में आकर अपने 40 वर्षीय बेटे बृजलाल अहिरवार के लापता होने की सूचना दर्ज कराई। गरीबदास ने पुलिस को बताया कि बृजलाल 8 दिसंबर की रात से लापता है।पुलिस ने गलगल टोरिया में मिली लाश और लापता हुए बृजलाल की पहचान का मिलान किया, जिसमें बृजलाल के शव की पुष्टि हुई। पुलिस ने अज्ञात आरोपित पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की। अवैध संबंध बने हत्या की वजह पुलिस ने मृतक बृजलाल की जानकारी निकाली तो पता चला कि वह दिल्ली में मजदूरी करता था। और दो तीन महीने में एक बार अपने घर मगरोन आता था। मृतक का शराब पीने की बात को लेकर अक्सर अपनी पत्नी से झगडा होता था। मृतक की पत्नी तथा गांव के मोनू शाह के बीच लगातार बातचीत होने की जानकारी मिली। मोनू शाह का मृतक की पत्नी के साथ संबंधों की जानकारी भी प्राप्त हुई। जानकारी मिलने के बाद मोनू शाह से पूछताछ की गई। तो मोनू शाह ने मृतक की पत्नी के साथ अपने अवैध संबंधों को स्वीकार किया तथा मृतक की पत्नी व अपने दोस्त उमेश अहिरवार के साथ मिलकर बृजलाल की हत्या करना स्वीकार किया। नींद की गोलियां खिलकर दबा दिया गला आरोपितों से पूछताछ करने पर पता चला कि मोनू शाह द्वारा मेडिकल स्टोर से नींद की गोलियां खरीदकर मृतक की पत्नी को दी गई। मृतक बृजलाल के शराब पीकर घर आने पर मृतक की पत्नी द्वारा मृतक को खाने में नींद की गोली मिला खाना खाकर बेहोश हो गया। तब 8-9 दिसंबर की दरम्यानी रात को मोनू शाह बृजलाल के घर आया और पत्नी के साथ सोते हुए बृजलाल का गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मोनू के साथ आया उसका दोस्त उमेश घर के बाहर चौकीदारी करता रहा। हत्या के बाद मोनू और उमेश ने शव को रजाई में लपेट कर बाइक पर रखा और गलगल टोरिया की पहाड़ी पर लेकर बाइक के पेट्रोल से शव को रजाई सहित जला दिया। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा मामले में पुलिस ने आरोपित मोनू उर्फ सोनू उर्फ मुन्नू उर्फ सलमान शाह पिता शमीम शाह उम्र 24 वर्ष एवं उमेश उर्फ उर्दू पिता तखत लाल अहिरवार उम्र 26 वर्ष एवं मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रहली प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में उनि गौरव गुप्ता थाना प्रभारी सानौधा, सउनि प्रीति थापा, सउनि जय सिंह, सउनि शेष नारायण दुबे, प्रआर उमेश तिवारी, प्रआर राजेश पांडेय, प्रआर लक्ष्मी नारायण यादव, शाहिद खान, अंशुल मिश्रा, प्रवीण जाट, देवेंद्र सिंह. प्रदीप नामदेव, नानका कनेश, अरूण डोडवा, सुनील वर्मा, सलोनी प्रजापति, दिपांशू दुबे की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button