ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

बुधनी और विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए कांग्रेस बनाएगी 30-30 विधायकों की टोली, मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी ।

(धर्मेंद्र सिंह सिकरवार) राज्य ब्यूरो,भोपाल। नवंबर में बुधनी और विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव होंगे। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस तैयारी में जुटी हैं। कांग्रेस ने तय किया है कि वह दोनों क्षेत्रों के लिए 30-30 विधायकों की टोली बनाएगी। इनका मुख्य काम बूथ प्रबंधन का होगा। इसके लिए ये प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता का चयन करेंगे। पूर्व विधायकों को भी मैदान में उतारा जाएगा पंचायत स्तर पर बाहरी कार्यकर्ता तैनात होंगे, जो घर-घर संपर्क अभियान संचालित करेंगे। प्रदेश के बुधनी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निर्वाचित हुए थे। विदिशा संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हाेने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था, जिसके कारण सीट रिक्त हो गई। इसी तरह विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रामनिवास रावत ने भाजपा की सदस्यता ले ली और मंत्री बनाए जाने पर विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। इन दोनों सीटों के लिए प्रस्तावित उपचुनाव की तैयारी का जिम्मा कांग्रेस ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 30-30 विधायकों की टोली बनाकर सौंपने का निर्णय लिया है। इन विधायकों को अलग-अलग क्षेत्र आवंटित होंगे, जहां ये बूथ प्रबंधन के काम को प्राथमिकता देंगे। स्थानीय कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर मतदाता सूची के शुद्धीकरण, प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क, मतदान के दिन प्रबंधन के लिए तैयार करेंगे। इस कार्य में पूर्व विधायक सहयोगी की भूमिका निभाएंगे। पंचायत स्तर पर क्षेत्र से बाहर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का तैनात किया जाएगा, जो घर-घर संपर्क अभियान संचालित कराएंगे। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता कुणाल चौधरी का कहना है कि सामूहिक जिम्मेदारी के भाव से संगठन उपचुनाव की तैयारी कर रहा है। इसमें विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जा रही है। वरिष्ठ नेताओं के भी दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में दौरे होंगे, जिसमें वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button