ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

जबलपुर नर्मदा दर्शन करने पहुंचे युवक की हत्या, ग्वारीघाट क्षेत्र में वारदात से फैली सनसनी।

जबलपुर स्थित ग्वारीघाट क्षेत्र में उस वक्त अफरातफरी मच गई. जब नर्मदा जी के दर्शन क रने आए युवक सोनू तिवारी पर कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी. घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हमलावरों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार लार्डगंज क्षेत्र में रहने वाला युवक सोनू तिवारी बीती रात 11 बजे के लगभग नर्मदा जी के दर्शन करने के लिए ग्वारीघाट गया थ. जहां पर कुछ लड़कों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसे देख घाट पर मौजूद लोगों नेे समझाने की कोशिश की इसके बाद भी एक दूसरे के साथ गाली गलौज करते रहे. इस दौरान बदमाशों में एक ने सोनू तिवारी पर चाकुओं से हमला करना शुरु कर दिया. हमला होते ही युवक गिर गया, जिसे देख लोगों में चीख पुकार व भगदड़ मच गई. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, देखा तो युवक खून से लथपथ मृत हालत में पड़ा रहा, वहीं लोगों की भीड़ एकत्र रही. पुलिस ने लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है. पुलिस को यह जानकारी लगी है कि सोनू कैटरिंग का काम किया करता रहा, जो लार्डगंज क्षेत्र का रहने वाला है. वहीं रात को शहर से नर्मदा दर्शन करने के लिए कई लोग आते है. पुलिस अब ग्वारीघाट रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना के बाद आने व जाने वाले लोगों की पहचान कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button