ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

विजयपुर एसडीएम के रीडर को रात में महिला के कमरे में पकड़ा, महिला के पति ने बुलाई लोगो की भीड़, लगाए रंगरेली मनाने के गंभीर आरोप वीडियो वायरल।

श्योपुर, विजयपुर के एसडीएम कार्यालय में पदस्थ रीडर जितेंद्र यादव को एक महिला के पति ने रात के समय अपनी पत्नी के साथ बंद कमरे के अंदर देखकर हंगामा खड़ा कर दिया और लोगो की भीड़ को मौके पर बुला लिया, इसके बाद महिला के पति व अन्य ससुरालियों ने रीडर पर महिला के साथ रंगरेलियां मनाने के आरोप लगाकर जमकर गाली गलौच करना शुरू कर दिया, रीडर ने महिला के किराए के कमरे की अंदर से कुंडी लगा रखी थी, इस वजह से भीड़ अंदर नहीं घुस सकी लेकिन, इस पूरे मामले का वीडियो मंगलवार की रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसे लेकर लोग रीडर पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। मामला विजयपुर की पुरानी जनपद के पास कॉलोनी का है जहां एक महिला अपने पति के साथ किराए के कमरे में रहती थी, बीते सोमवार की रात जब महिला के पति ने किसी काम से बाहर गया तभी रात करीब साढ़े 8 से 9 बजे के बीच विजयपुर एसडीएम के रीडर जितेंद्र यादव अपने सरकारी आवास से निकलकर महिला के किराए के कमरे में पहुंच गए, उन्होंने अंदर से दरवाजे की कुंडी भी लगा ली, तभी कुछ देर बाद महिला का पति वहां आ गया, जिसने गेट खटखटाया तो महिला और रीडर दंग रह गए। उन्होंने कुछ देर तक गेट नहीं खोला और चुप हो गए, तभी पुरुष ने खिड़की को धक्का देकर खोला तो उसमें बाबू और महिला आपत्तिजनक हालत में दिखाई दिए। इस पर महिला के पति ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग रीडर को गेट खोलने के लिए कहने लगे लेकिन, वह गेट नहीं खोल रहे थे, महिलाएं उस महिला और रीडर को भला बुरा कहकर उन पर रंगरेली मनाने की बात कहने लगी, पुरुष दरवाजा खोलने के लिए कहते रहे लेकिन, रीडर ने गेट नहीं खोला और किसी को फोन करने लगा। बाद में डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट खुलवाया, बताया गया है कि, कमरे से निकलते समय लोगो की भीड़ ने रीडर पर हाथ साफ कर लिया। लेकिन, थाने पहुंचने के बाद रीडर के रसूख और महिला की रजामंदी की वजह से रीडर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब वीडियो वायरल होने के बाद विजयपुर एसडीएम इसे अनओफिशियल मामला बताकर सिर्फ दिखवाने की बात कह रहे हैं। उधर रीडर भी छुट्टी लेकर चले गए हैं। इनका क्या कहना है। इस बारे में विजयपुर एसडीएम उदयवीर सिंह सिकरवार का कहना है कि, यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, वैसे भी यह अनऑफिशियल मामला है, वीडियो सामने आएगा तो दिखवाएंगे। इस बारे में विजयपुर थाना टीआई पप्पू सिंह यादव का कहना है कि, बीती रात डायल 100 पर 1 पॉइंट आया था, तब वहां पुलिस पहुंची थी लेकिन, दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button