ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश में चार महानगर बनाएगी सरकार, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान।

भोपाल. मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है, उसने प्रदेश के चार प्रमुख शहरों को महानगर बनाने की प्लानिंग पर काम करना शुरू कर दिया है. एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में एक कार्यक्रम में इस निर्णय का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि वाणिज्यिक और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने यह योजना बनाई है. बाद में सीएम मोहन यादव ने इस संबंध में ट्वीट भी किया.मुख्यमंत्री शनिवार शाम को काबुली चना संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां उन्होंने बताया कि इंदौर का काबुली चना भी प्रसिद्ध है. यहां से दुनिया के पांच दर्जन देशों में यह चना जाता है. सीएम मोहन यादव ने काबुली चने के निर्यात और बढ़ावा देने का भी आश्वासन दिया. काबुली चना व्यापारी संघ ने बताया कि मध्यप्रदेश, देश का प्रमुख काबुली चना उत्पादक राज्य है. संघ ने काबुली चना के निर्यात को बढ़ावा देने और प्रदेश में वसूले जा रहे 1.2 प्रतिशत मंडी टैक्स को कम करने की मांग की. ये शहर महानगर बनाए जाएंगे मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में खास घोषणा की. उन्होंने बताया कि इंदौर, उज्जैन, देवास और धार जिलों के अलग अलग हिस्सों को मिलाकर राज्य सरकार एक नया महानगर बनाने की योजना बना रही है. उन्होंने कहा कि इंदौर और उज्जैन महज 32 किमी दूर हैं, वस्तुत: ये दोनों शहर अब एक हो चुके हैं. वाणिज्यिक और व्यापारिक दृष्टि से और मजबूत करने के लिए दोनों शहरों को मिलाया जाएगा. सीएम मोहन यादव ने बाद में ट्वीट करते हुए बताया कि राज्य सरकार केवल एक महानगर नहीं, बल्कि और भी मेट्रोपॉलिटन शहर विकसित करेगी. सीएम के अनुसार इंदौर और उज्जैन ही नहीं, प्रदेश के अन्य बड़े शहरों भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर को भी महानगर के रूप में विकसित किया जाएगा. सीएम मोहन यादव का ट्वीट मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने और वाणिज्यिक और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंदौर, उज्जैन, देवास और धार जिले के कुछ हिस्सों को मिलाकर एक मेट्रोपॉलिटन सिटी को विकसित किया जाएगा. इसी आधार पर भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जैसे महानगरों को भी विकसित किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button