ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

यूपी: वाराणसी में सेल्फी लेते वक्त हुआ बड़ा हादसा, गंगा नदी में डूबने से 3 छात्रों की मौत।

वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सेल्फी ने तीन लोगों की जान ले ली. घाट पर सेल्फी लेने के दौरान तीन छात्र गंगा नदी में डूब गए. एक छात्र की लाश मिल गई है, वहीं दो की तलाश की जा रही है. ये घटना बीती देर रात 1.30 बजे की है. छात्र पटना के रहने वाले हैं. तीनों छात्र पटना से घूमने के लिए आए थे. सेल्फी लेते वक्त 1 लड़की गंगा में गिर गई. लड़की को बचाने के लिए दोनों लड़के भी नदी में कूद गए. पटना के रहने वाले थे छात्र डूबने वालों छात्रों में वैभव सिंह (21) निवासी चांदमारी मोहल्ला मोतिहारी पटना, विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर में एलएलबी फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है. दूसरा ऋषि सिंह (21) निवासी चांदमारी मोहल्ला मोतिहारी पटना, जो पटना के एमएस कॉलेज में बीए थर्ड ईयर का स्टूडेंट है. तीसरी सोना सिंह उर्फ निधि (19) निवासी रक्सौल बकसौरा, मोतिहारी पटना की है, जो पटना में फिजियोथेरेपी का कोर्स कर रही है, सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है. दो छात्रों की तलाश जारी हादसे की सूचना पर एसीपी धनंजय मिश्र और थाना प्रभारी शिवकांत मिश्र पहुंचे. जल पुलिस और गोताखोरों ने रेस्क्यू शुरू किया. सुबह वैभव सिंह का शव गंगा से बरामद किया गया. ऋषि और निधि की तलाश की जा रही है, एनडीआरएफ भी रेस्क्यू में लगी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button