ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

जबलपुर में सीधी जैसा पेशाब कांड, बदमाशों ने युवक को बेरहमी से मारा और ऊपर कर दिया पेशाब।

जबलपुर : पीड़ित युवक ने गोरखपुर थाने में बुधवार को एफआईआर दर्ज करवाई, जिसमें उसने बताया है कि वह कुम्हार मोहल्ले में रहता है और टिफिन चलाकर अपना रोजगार चलाता है. मंगलवार को जब वह टिफिन का पैसा लेकर घर लौट रहा था तब 5 लोगों ने उसे रोका और उसके 15 हजार रु और गले की चेन छीन ली. ये सभी आरोपी पीड़ित युवक से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहे थे. जब उसने इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसे बुरी तरह से पीटा और कथित तौर पर उसके ऊपर पेशाब कर दी. पीड़ित ने कहा- मुझपर किया पेशाब इस घटना का सबसे शर्मनाक पहलू पेशाब कांड है. पीड़ित युवक ने बताया है कि उसके साथ मारपीट करने के बाद आरोपियों ने उसके ऊपर पेशाब की. जबलपुर के गोरखपुर थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार ने कहा, '' इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी लोगों को भी पकड़ने के लिए पुलिस ने अपनी टीम में गठित कर दी हैं. जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी.'' एमपी के सीधी में हुआ था ऐसा पेशाब कांड इसके पहले इस तरह का पेशाब कांड सीधी जिले से सामने आया था जहां शराब के नशे में एक युवक ने दूसरे युवक के ऊपर पेशाब कर दी थी. जबलपुर में बदमाशों ने पैसे छीन कर एक कामकाजी आदमी को मारा पीटा और उसके बाद उसके ऊपर यह घिनौना कृत्य किया है. इससे संस्कारधानी के नाम से मशहूर जबलपुर शहर की छवि भी खराब हुई है. अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button