ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

उद्योग अपनी संस्थागत क्षमता बढ़ाये एवं सरकार की नई नीतियों का लाभ उठाए – विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर

उद्योग अपनी संस्थागत क्षमता बढ़ाये एवं सरकार की नई नीतियों का लाभ उठाए - विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर उद्योग एवं कृषि देश के विकास का एक अभिन्न अंग है एवं एक दूसरे के पूरक है-विधान सभा अध्यक्ष व्यापारी उद्योग लगायें, हमारी सरकार हर संभव आपका सहयोग करेगी - कृषि मंत्री श्री कंषाना पर्यावरण स्थिति एवं वृक्षारोपण का महत्व वनआधारित उद्योगों के लिए ज़रूरी - वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रावत जिला स्तरीय कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) कार्यक्रम सम्पन्न मुरैना 18 अगस्त, 2024/संगठन में ही शक्ति हैं, जो काम एक समुच्चय के रूप में जितनी गुणवत्ता के साथ किया जा सकता है, वह व्यक्तिगत रूप से नहीं किया जा सकता। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एक ऐसा ही संगठन है, जो ब्लॉक से लेकर पूरे देश तक के व्यापारियों को जोड़ने में एवं उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने में मदद करेगा। यह बात मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कैट द्वारा आयोजित मुरैना-श्योपुर औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्र समारोह में मुरैना-श्योपुर क्षेत्र के व्यापारियों को संबोधित करते हुए रविवार को कही। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मुझे बड़ी प्रशन्नता है कि चंबल क्षेत्र के व्यापारी भी उद्योगों को बढ़ावा देने वाले संगठनों से जुड़ रहे है। इससे व्यापारी वर्ग मजबूत होगा, जिससे देश व प्रदेश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी तथा देश के किसान भी इस तरक्की का लाभ उठा सकेंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि देश में एफआईसीसीआई एवं सीआईआई जैसे काफी बड़े व्यापारिक संगठन गुणवत्ता एवं क्षमताओं से भरे हुए है, पर कोई भी ब्लॉक से लेकर देश के स्तर तक सभी को एक डोर में नहीं पिरोता, मेरी आशा है कि कैट जैसा संगठन इस कम को करने में एवं व्यापारी वर्ग की समस्यायों को आगे लाने में सफल साबित होगा। जब व्यापारी वर्ग संघठित होगा तो वह किसी भी समस्या का सटीक एवं स्पष्ट समाधान लाने एवं रिसर्च एंड डेवलपमेंट में अपना पूर्ण योगदान दे पाएगा। ब्लॉक लेवल से दिल्ली तक सरकार तक पहुँच बनाएगा एवं ग्राउंड लेवल की समस्याओं को आगे रखकर नीतियों का निर्वहन कर पाएगा। ऐसे संगठनों से चंबल के क्षेत्र में विकास आयेगा, यहाँ के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि चंबल के किसान भी तरक्की कर पायेंगे, क्योंकि जब उद्योग सफल होते है तो सरकार को टैक्स मिलता है, जिससे सरकार नीतियाँ बनाती तो किसान सशक्त बनता है। किसान के सशक्त बनने एवं उद्योगों के विकास से हम अपने निर्यातों में बढ़ोत्तरी कर पायेंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि आज हमारा देश 140 करोड़ की जनसंख्या वाला देश है, जो ग्लोबल लेबल पर एक बड़ा बाजार भी प्रदान करता है। हमारी डेमोग्राफी का फायदा आज उद्योगपति वर्ग आराम से उठा सकता है। आज हमें अपनी जनसंख्या को ताकत बनाकर अपने उद्योगों एवं देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना हैं। --2 2 आज आम आदमी से लेकर बड़ा उद्योगपति एक दूसरे के पूरक हैं। यदि उद्योग तरक्की करेंगे तो आम आदमी भी तरक्की करेगा। सारे बड़े उद्योगपतियों को गुणवत्ता वाले बड़े उद्योग एवं प्रतिष्ठान स्थापित करने चाहिए।मध्यप्रदेश सरकार इंडस्ट्रियल समिट आयोजित करवा रही हैं। उसमें शामिल होकर उसका लाभ सभी व्यापारी वर्ग अवश्य उठाये।मध्यप्रदेश में इंडस्ट्री इंदौर से मालनपुर तक पहुँच गई है, मेक इन इंडिया के अन्तर्गत हम अपने यहाँ हथियारों का निर्माण कर पा रहे है। आगे भी ग्वालियर में इंडस्ट्रियल समिट होने वाली है, उसमे सभी व्यापारी आगे आकर भाग ले। सभी व्यापारियों को सरकार का पूर्ण सहयोग रहेगा।सभी उद्योग अनुसंधान एवं विकास पर कार्य करने का प्रयास करें सभी तरह के अनुकूल वातावरण उद्योगों के लिए ग्वालियर अंचल में व्याप्त है। बानमौर जैसे औद्यौगिक केन्द्र भी तरक्की की राह पर है, ऐसे ही सीतापुर जैसे नये औद्यौगिक केंद्र भी विकसित किए जा रहे हैं। आज देश में 124 हवाईअड्डे है, हम विकास की ओर अग्रसर है, इसका फायदा सभी उद्योग उठायेंगे, यही मेरी मनोकामना हैं। प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कैट के सदस्यों की संख्या 9 करोड़ हो गई हैं। मैं चाहता हूं कि प्रति वर्ष उनकी सदस्यता बढ़े, व्यापारियों में सक्रियता आयेगी तो हमारा किसान संपन्न होगा। जब किसान संपन्न होगा, तब हमारे देश का हर व्यक्ति संपन्न होगा। कैट जैसी संस्था से हमारे युवाओं को भी रोज़गार मिलेगा एवं आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मैं व्यापारी भाईयों को भरोसा दिलाता हूं कि उद्योगों को आगे बढ़ाने में जो सहयोग होगा मैं दूँगा, मेरी जिम्मेदारी होगी। व्यापारियों के हित में योजनाएँ लाने का प्रदेश सरकार कर रही है , मुरैना श्योपुर क्षेत्र के विकास में मेरा सहयोग हमेशा रहेगा। मैं जब कृषि मंत्री बना था, तब सभी की डिमांड पर इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे प्रारंभ कराये थे। व्यापारियों के हितो की रक्षा, सुरक्षा हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। व्यापारी ज़्यादा से ज़्यादा उद्योग लगायें, हमारी सरकार हर संभव सहयोग करेगी। व्यापारी ग्वालियर मेले में भी सहभागी बने , सरकार सभी ज़रूरी सुविधायें प्रदान करेगी। वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाले है कैट जैसी संस्थाओ को मैं धन्यवाद देता हूँ , कैट जैसी संघठन मुरैना ज़िले के उद्योगिक क्षेत्र को नई दिशा देंगे यह मैं आशा करता हूँ। उद्योगों को नई दशा मिलेगी उसके लिये कैट को प्रारंभ किया है। कैट के सहयोग से मुरैना विकास के आयाम को अवश्य छुयेगा, ये मेरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि वन आधारित उत्पादों को बढ़ावा देना भी उद्योगों को के लिए ज़रूरी है आज लोग वनआधारित उत्पादों को अपना रहे हैं जैसे कोदो कुटकी , सफ़ेद मूसली , शतावरी एवं बांस से बने उत्पाद ।उन्होंने कहा कि कृषि पर आधारित उद्योगों को भी इस क्षेत्र में बढ़ावा मिलना चाहिये। वन मंत्री ने कहा कि पर्यावरण के महत्व को को सभी को समझना चाहिए ।वृक्षारोपण अधिक से अधिक करें ।कोरोनाकाल में पर्यावरण का महत्व हम सबको समझ में आया। प्रधानमंत्री ने ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान चलाया है। नये काम में व्यापारी सबसे पहले आते है, वे भी आगे आयें। एक पेड़ अपने घरों में भी अवश्य लगायें ।उद्योगों को विकसित करने के लिये जो भी सुविधा चाहेंगे, वह प्रदेश सरकार देगी। पूरा सहयोग देगी। कार्यक्रम में सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन श्री सत्यभूषण, कैट के जिला अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, कैट के संभागीय महामंत्री श्री मुकेश जैन और कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेशचन्द्र जिंदल द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button