ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

कौन बनेगा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष? पहली बार किसी महिला को मिल सकती है कमान, RSS संग 5 घंटे चली बैठक।

दिल्ली ,भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। वहीं, अब तक नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर नहीं लग सकी है। खबरें हैं कि इसे लेकर हाल ही में भाजपा की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए थे। अटकलें हैं कि पार्टी की कमान OBC यानी अन्य पिछड़ा वर्ग या किसी महिला नेता के हाथों में भी जा सकती है। फिलहाल इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। एक अखबार की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर लंबी बैठक चली। कहा जा रहा है कि 5 घंटे लंबी मीटिंग के दौरान नए अध्यक्ष या कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर मंथन किया गया। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, महासचिव बीएल संतोष, संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और संयुक्त सह सरकार्यवाह अरुण कुमार शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि अगले पार्टी अध्यक्ष पद के लिए संघ की तरफ से सहमति मिलना जरूरी है। अब जब पार्टी में पहले अहम पदों पर रह चुके दिग्गजों को केंद्र सरकार में शामिल किया जा चुका है, तो भाजपा और संघ के पदाधिकारी जमीनी राजनीति के बैकग्राउंड वाले नेता की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अटकलें हैं कि अगला अध्यक्ष महिला या ओबीसी भी हो सकता है। इससे पहले कभी भी भाजपा की कमान किसी महिला के हाथ में नहीं रही। भाजपा के अगले अध्यक्ष की दौड़ में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम भी चर्चा में है। हालांकि, फडणवीस या भाजपा की तरफ से इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद उनके नाम को लेकर अटकलें और तेज हो गईं थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button