ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

दिल्ली में रिश्ते का कत्लः मंगेतर के साथ मिलकर बेटी ने मां को बेरहमी से डाला, दोस्त भी अरेस्ट।

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका से हत्या की एक ऐसी खबर सामने आई है, जो हैरान करने वाली है. बेटी ने अपने मंगेतर के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी. महिला की पहचान 58 साल की सुमित्रा के रूप में हुई है. महिला नजफगढ़ में अकेली रहती थी. पुलिस ने घर के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर महिला की बेटी मोनिका, उसके मंगेतर नवीन और उसके दोस्त योगेश को हिरासत में लिया है. द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, वारदात 16 अगस्त की है. जहां 58 वर्षीय महिला के हत्या की जानकारी पुलिस को मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था. घर के अंदर सुमित्रा बेडरूम के फर्श पर बेसुध हालत में पड़ी हुई थी. उसके माथे, आंख और दोनों हाथों की कलाई और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोट के कई निशान थे. उसके मुंह से खून निकल रहा था, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया. अंकित सिंह के मुताबिक, घर के आस-पास के सीसीटीवी जांच में पता चला कि 15 अगस्त की देर रात 2.30 बजे मोनिका अपने मंगेतर और उसके दोस्त योगेश को सुमित्रा के घर आते हुए देखा गया. इस आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. इनसे पूछताछ कर रही है. आशंका है कि बेटी मां की हत्या में शामिल है. हालांकि हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button