ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद नृशंस हत्या के विरोध में भोपाल में डाक्टर हड़ताल पर

भोपाल। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद नृशंस हत्या के विरोध में देशभर में डॉक्टर आंदोलन कर रहे हैं। भोपाल में एम्स के रेसिडेंट डॉक्टर्स पिछले चार दिन से हड़ताल पर हैं। अब इनके समर्थन में हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। काली पट्टी बांधकर जताया था विरोध गुरुवार रात 12 बजे से गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमएसी) के 250 से ज्यादा जूनियर डॉक्टर (जूडा) ने काम बंद कर दिया। हड़ताल के दौरान जूनियर डॉक्टर्स सिर्फ इमरजेंसी में सेवाएं देंगे, ताकि मरीजों के इलाज में परेशानी न हो। इसके अलावा ओपीडी समते अन्य विभागों में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल रहेगी। इससे पहले डॉक्टरों ने हाथ पर काली पट्‌टी बांधकर विरोध जताया था। इसके अलावा 12 अगस्त को जीएमसी में डॉक्टरों ने कैंडल मार्च भी निकाला था डॉक्टरों का कहना है कि कोलकाता में हुई घटना बेहद दुखद और परेशान करने वाली है। हमारी मांग है कि मृतका के स्वजन को पर्याप्त मुआवजा मिले। घटना की निष्पक्ष, पारदर्शी जांच की हो और दोषियों को कड़ा दंड मिले। इसके अलावा हम डॉक्टरों के लिए उचित सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी डॉक्टरों के लिए केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम को लागू करने की मांग करते हैं। डॉक्टरों की छुटि्टयां कैंसल इधर, जूडा की हड़ताल को देखते हुए जीएमसी के डीन डॉ. एन सिंह ने सभी डॉक्टरों की छुटि्टयां कैंसल कर दी हैं। इसके साथ ही मेडिकल टीचर्स को इमरजेंसी, ओपीडी, ऑपरेशनि थिएटर, वार्ड में तैनात करने के निर्देश सभी विभागों के प्रभारियों को दिए हैं। जरूरत पड़ने पर अस्पताल में मेडिकल इंटर्न को भी तैनात किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button