मुख्य समाचार
श्री महाकाल महालोक में घुसे देवास विधायक के बेटे की गाड़ियों पर 29,500 रुपये का चालान।
उज्जैन। में देवास की भाजपा विधायक गायत्री राजे पवार के बेटे विक्रम सिंह पवार की 3 गाड़ियों का काफिला नागपंचमी पर उज्जैन के महाकालेश्वर महालोक में घुस गया था। इस मामले में तीन कारों पर चालानी कार्रवाई की गई है। उधर विक्रम सिंह पवार का कहना है कि गलती से वाहन नो एंट्री में चले गए थे। 29,500 रुपये चालानी कार्रवाई कर तीनों कारों को छोड़ दिया गया। इधर, देवास एसपी संपत उपाध्याय ने एएसपी देवास को जांच के आदेश दिए हैं कि फालो वाहन जिले की सीमा से बाहर उज्जैन कैसे व किन परिस्थितियों में पहुंचा।


