मुख्य समाचार
कल सीएम डॉ मोहन यादव आएंगे विजयपुर: स्वसहायता समूहों के सम्मेलन में करेंगे शिरकत, लाड़ली बहनों के साथ रक्षाबंधनकार्यक्रम में भी होंगे शामिल, तैयारियों में जुटा प्रशासन।
श्योपुर- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को दोपहर 2 बजे हेलीकॉफ्टर द्वारा विजयपुर विधानसभा मुख्यालय पर पहुंचेगें, उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सीएम विजयपुर में स्वसहायता समूहों के सम्मेलन में शिरकत करेंगे, इस दौरान सीएम रक्षाबंधन के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और लाड़ली बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाएंगे, इस दौरान सीएम प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के बैंक खातों में लाड़ली बहना योजना की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजेंगे। यह कार्यक्रम विजयपुर के आईटीआई कॉलेज परिसर में आयोजित होगा। इस दौरान वन एवं पर्यावरण विभाग मंत्री रामनिवास रावत, मंत्री एदलसिंह कंषाना, क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल सहित अन्य नामचीन हस्तियां कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। इनका क्या कहना है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने कहा कि सीएम डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गईं है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 600 जवान तैनात किए गए है। इसके अलावा महिला बल और यातायात बल के साथ श्योपुर का बल मौजूद है।



