ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

विजयपुर जमीनी विवाद को लेकर आदिवासी महिला के घर पर की फायरिंग एक महिला घायल।

श्योपुर- लंबे समय से चले आ रहे जमीनी विवाद को लेकर रविवार सोमवार की दरमियानी रात 6 आरोपियों ने आदिवासी महिला के घर पर फायरिंग कर दी, गनीमत यह रही कि, फायरिंग में किसी की जान नहीं गई लेकिन, गोली का छर्रा लगने से एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई है, जिसे विजयपुर अस्पताल से ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद विजयपुर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। मामला विजयपुर थाना इलाके के अंबेड़कर नगर कॉलोनी का है जहां जसोदा बाई आदिवासी नाम की महिला पैर में गोली के छर्रे लगने से घायल हुई है। महिला ने गंभीर हालत में पुलिस को जानकारी दी है कि, 6 आरोपियों के द्वारा आदिवासी महिला की मगरदा में स्थित जमीन को छीनने के लिए उसे जान से मारने का प्रयास किया है, महिला की मानें तो आरोपी पूर्व में भी उसे डरा-धमकाकर जमीन छीनने का प्रयास कर चुके हैं लेकिन, वह नहीं मानी तो अब उसके ऊपर फायरिंग की गई है, महिला ने आरोपियों के नाम मुरारी धाकड़ व अन्य है। जानकारी के अनुशार महिला के इकलौते बेटे की मौत हो जाने के बाद बेटे की पत्नी अपने मायके में रह रही थी, तभी से जसोदा बाई विजयपुर के अंबेड़कर नगर में रह रही है। जिसे आरोपियों द्वारा टारगेट करके जान से मारने की कोशिश की है। अब विजयपुर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। *इनका क्या कहना है।* इस बारे में विजयपुर थाना टीआई पप्पू सिंह यादव का कहना है कि, महिला को गोली के छर्रे लगे हैं, जिसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button