ब्रेकिंग
मुरैना के सबलगढ़ में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे फायरिंग एक गंभीर घायल गुजरात के खेड़ा जिले में नहाने गए छह भाई-बहन, एक-एक कर के लील गई नदी, गर्मी से राहत की जगह मिली मौत उज्जैन स्लीपर बस पलटी गर्भवती महिला सहित 9 घायल केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-साम... केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: पाकिस्तानी हिन्दु , सिखो का वीजा रद्द नहीं होगा
मुख्य समाचार

दिल्ली: मणिपुर-झारखंड और तेलंगाना समेत 10 राज्यों के बदले राज्यपाल।

नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. उनकी जगह गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है जो फिलहाल असम के राज्यपाल हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने अन्य राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्तियों की भी घोषणा की है. बता दें कि, इससे पहले बनवारीलाल पुरोहित ने तमिलनाडु के बतौर राज्यपाल के रूप में चार साल काम किया था, जिसके बाद सितंबर 2021 से उन्होंने पंजाब के राज्यपाल की भूमिका निभाई. पंजाब में उनका कार्यकाल आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के साथ लगातार विवादों से भरा रहा, खासतौर पर पंजाब राजभवन में विभिन्न कानूनों की लंबित मंजूरी को लेकर ये विवाद जारी रहा. बनवारीलाल पुरोहित ने बतौर राज्यपाल जब भी पंजाब सरकार से किसी चीज को लेकर स्पष्टीकरण मांगा, तो मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और आधिकारिक प्रवक्ताओं सहित AAP ने उनपर भाजपा से प्रभावित होने और उनकी सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया.ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम की जिम्मेदारीसिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अब असम के नए राज्यपाल होंगे। उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सी.पी. राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। वह फिलहाल झारखंड के राज्यपाल हैं। उनके पास तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार भी है।संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपालसंतोष कुमार गंगवार को झारखंड का और जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरिभाऊ किशनराव बाग्डे को राजस्थान, रमन डेका को छत्तीसगढ़ और सी.एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा के. कैलाशनाथ को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि सभी नियुक्तियां उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।इन राज्यों को मिले नए गवर्नरहरिभाऊ किशन राव बागडे - राजस्थानजिष्णु देव वर्मा - तेलंगानासंतोष कुमार गंगवार - झारखंडसीपी राधा कृष्णनन - महाराष्ट्रलक्ष्मण प्रसाद आचार्य - असम और मणिपुर का अतिरिक्त प्रभारगुलाब चंद कटारिया - पंजाबरमन डेका - छत्तीसगढ़सीएच विजयशंकर - मेघालयओम प्रकाश माथुर - सिक्किमके. कैलाशनाथन - पुडुचेरी के उपराज्यपाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button