ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मजदूरों से भरी बोलेरो ने खड़े डंपर में मारी टक्कर 02 की मौत 12 घायल।

भिंड-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग 719 गोहद चौराहे के पास हरगोविंदपुरा मोड़ पर गुरुवार सुबह करीब 4 बजे भिंड की ओर से आ रही बोलेरो (UP 25 AH 9568) खड़े गिट्टी से भरे डंपर (एमपी 07 BH 5576) से भिड़ गई। उपनिरीक्षक रामनिवास गुर्जर ने बताया कि बोलेरो में दिनेश सिंह यादव (37) की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। रनजीत सिंह (38) की मौत ग्वालियर में इलाज के दौरान हो गई है। बोलेरो में सवार 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। वहीं गंभीर घायलों का इलाज ग्वालियर में किया जा रहा है। घायलों में हिमांशु पुत्र आसाराम कश्यप (35), सोनू कश्यप सूरज पुत्र विश्वेश्वर (17), आनंद पुत्र रामस्वरूप (16), अतुल पुत्र राजेंद्र सिंह (14), अजय मनोहर लाल दिनकर (19), संदीप हरिश्चंद्र (22), अंकित पुत्र अवधेश (16), अजय पुत्र पातीराम (24), विनोद पुत्र दयाराम हैं। वहीं दो घायल युवक अज्ञात हैं। गोहद चौराहा थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि मजदूरों से भरी बोलेरो का गिट्टी से भरे डंपर से एक्सीडेंट हो जाने की सूचना पर तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। गंभीर घायल कुछ मजदूरों को ग्वालियर रेफर किया गया है। दो मजदरों की मौत हो चकी है। शेष का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button