ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

यूपी में दर्दनाक हादसा: दो सगी बहनों समेत पांच लड़कियों की मौत।

संतकबीरनगर जिले के बखिरा और दुधारा क्षेत्र में मंगलवार को पांच लड़कियों की पोखरे और झील में डूबने से मौत हो गई. बखिरा झील में नहाने गईं बडग़ों गांव की चार लड़कियों में तीन की मौत हो गई, जबकि एक को मेंहदावल सीएचसी में भर्ती कराया गया है. वहीं, धान की रोपाई करने गईं दुधारा थानाक्षेत्र के खटियावां गांव की दो सगी बहनें पैर फिसल जाने से पोखरे में डूब गईं जिससे उनकी मौत हो गई. बखिरा थानाक्षेत्र के बडग़ो गांव की रहने वाली पायल (12) पुत्री दिलीप, मीनाक्षी (15) पुत्री मकसूदन निषाद, अर्चना (17) पुत्री रामनेवास और काजल (14) पुत्री रमेश मंगलवार की शाम करीब चार बजे बखिरा झील में नहाने गईं थीं. गहरे पानी में चले जाने से चारों डूबने लगीं. लड़कियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर थोड़ी दूरी पर स्थित मंदिर पर मौजूद ग्रामीण भागकर झील की तरफ पहुंचे. ग्रामीणों के पहुंचने तक एक लड़की बचाने की गुहार लगा रही थी. चारों को झील से निकालकर सीएचसी मेंहदावल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मीनाक्षी, पायल और अर्चना को मृत घोषित कर दिया जबकि काजल को भर्ती कराया गया है. तलाश के बाद मिला दूसरी बहन का शव दुधारा थाना क्षेत्र के खटियावां में एक तालाब से सटे खेत में दो सगी बहने प्रमिला (17) व उर्मिला (15) पुत्री राजेंद्र यादव धान की रोपाई करने गई थी. प्रमिला और उर्मिला का पैर फिसल गया और मेड़बंदी नहीं होने से दोनों तालाब में गिर गईं. करीब 15 फीट गहरे पानी में चले जाने से दोनों की मौत हो गई. हादसे की जानकारी के बाद जुटे ग्रामीणों ने दोनों बच्चियों की तलाश शुरू की. कुछ ही देर में प्रमिला का शव मिल गया लेकिन उर्मिला को तलाशने में तीन घंटे लग गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button