ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

दिल्ली स्थित नरेला में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग 23 दमकल रवाना।

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 23 दमकल मौके पर पहुंची, दिल्ली के नरेला की घटना प्लास्टिक फ नई दिल्ली. दिल्ली में नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। अचानक आग फैलने से चारों ओर अफरातफरी का मच गई। देखते ही देखते आग की लपटें पूरी फैक्ट्री में फैल चुकी थी। धुएं के गुबार उठने के कारण लोगों का दम भी घुटने लगाा था। फायर कंट्रोल रूम को सुबह 6.34 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर 2 घंटे से अधिक समय तक दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे थे। लगभग 23 फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची थीं। इसके अलावा 100 से ज्यादा फायर कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। दिल्ली की प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से भारी तबाही मच गई। पूरी फैक्ट्री में धुएं का काला गुबार और तेज लपटें उठती दिख रही थीं। गनीमत रही कि सुबह के समय यह हादसा हुआ कहीं दिन में या शाम को ऐसी घटना हो जाती तो जानमाल का भी भारी नुकसाना होता। सुबह के वक्त फैक्ट्री बंद थी और खुलने का समय भी नहीं हुआ था जिस वजह से कोई अंदर था नहीं, वरना बड़ी त्रासदी हो जाती. शॉर्ट सर्किट हो सकता है आग का कारण दिल्ली में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से सुबह से ही नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में अफरातफरी का माहोल था। फैक्ट्री में आग किस कारण से लगी इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल लोगों का मानना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ही आग लगी होगी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 23 दमकल वाहन लगे आग बुझने में दिल्ली नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग बुझाने के लिए 23 दमकल के वाहन लगे थे तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद 100 दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button