ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरार नदी के पुराने वेैभव को लौटाना हम सभी का दायित्व।

ग्वालियर, हुरावली नदी पर चलाये जा रहे स्वच्छता जलसंरक्षण एवं वृक्षारोपण के 22वें दिन आज पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह यादव एवं यादव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश यादव ने वृक्षारोपण कर कारसेवा का शुभारंभ किया । इस अभियान में यादव महासभा के मुख्तयार सिंह यादव, सुरेश यादव, गजेन्द्र यादव, जे.बी. मंघाराम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष आशाराम गौड़, मंत्री राजेन्द्र नौटियाल, मोहन बाथम, अकरम खान सहित शहर के अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे । इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि मुरार की वैशाली नदी जो कि एक समय कल-कल कर बहा करती थी । आज इसने नाले का रूप ले लिया है । साधु-संतों की अगुआई में अब यहाॅं स्वच्छता एवं वृक्षारोपण किया जा रहा है । जो कि आने वाली पीढ़ी के लिये बहुत ही पुनीत कार्य है । मुरार नदी के पुराने वैभव को लौटाना हम सभी का दायित्व है । एक पेड़ माॅं के नाम अभियान के अंतर्गत सभी वर्गों के लोग इस वृ़क्षारोपण अभियान से जुड़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें । 25 जुलाई गुरूवार को नई दुनिया परिवार एवं जैन समाज मुरार वृक्षारोपण अभियान में शामिल होंगे । दिनांक: 24.07.2024 सचिव जनसंपर्क कार्यालय 16 ग्वालियर विधानसभा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button