मुख्य समाचार
अतिक्रमण हटाने गए प्रशासनिक अमले का हुआ विरोध, प्रशासन ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर ।
मुरैना, जौरा तहसील के बागचीनी चौखट्टा के पास उरहेड़ी गांव की जमीन पर कुछ प्रभावशालियों का कब्जा है हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजस्व व पुलिस प्रशासन की टीम आज इस अतिक्रमण को हटाने पहुंची, इसी दौरान अतिक्रमणकारियों ने हंगामा किया प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की कार्रवाई के दौरान उस मकान में रह रही महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो महिला पुलिस ने उनके साथ जोर जबरदस्ती की। इस जोर जबरदस्ती के दौरान तीन महिलाओं को मामूली चोटे आई हैं। जिला अस्पताल मुरैना में महिलाएं पहुंची तथा उनका इलाज किया गया बता दें कि, बागचीनी चौराहे पर विवेक शर्मा नामक व्यक्ति का पुश्तैनी मकान था। मकान जिस जगह पर बना हुआ था वह मंदिर की जमीन थी। मंदिर के महंत ऋषिकेश गोस्वामी ने उनके मकान के खिलाफ न्यायालय में स्थगन आदेश ले लिया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर मकान को एसडीएम तथा तहसीलदार की मौजूदगी में तोड़ने की कार्रवाई की गई वहीं विवेक शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा जिला प्रशासन से मकान खाली करने के लिए दो दिन के समय की मोहलत मांगी गई थी, लेकिन जिला प्रशासन ने उनको मोहलत नहीं दी। जब उनके घर की महिलाओं यशोदा, मीरा तथा सीमा ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया तो महिला पुलिस आरक्षकों ने उनके घर की महिलाओं को जबरदस्ती घसीटा जिससे उनके शरीर में चोटे आई है। वहीं दूसरी ओर जब बागचीनी थाना प्रभारी राजकुमारी परमार से बात की तो उन्होंने साफ नकार दिया और कहा महिलाऐ बहाने बना रही है नोटंकी कर रही है उन्हें किसी ने नही घसीटा पूरी कार्यवाही का विडियो बन रहा था लेकिन सबाल एक खड़ा होता है पुलिस स्वयं घसीटे और स्वयं ही विडियो बनवाये ऐसा नहीं होता कही ना कही जबरदस्ती महिलाओं के साथ की गई है यह साफ दिखाई दे रहा है महिला जिला चिकित्सालय में उपचार करा रही मामूली चोटे है ड्यूटी पर मौजूद डॉ शशिकांत शर्मा ने बताया



