मुख्य समाचार
महाराष्ट्र सरकार लाई लाड़ला भाई योजना।
मुंबई, सीएम शिंदे ने बताया कि 'लाडला भाई योजना' के तहत महाराष्ट्र सरकार 12वीं पास युवाओं को 6000 रुपए महीना देगी। इसके अलावा डिप्लोमा धारकों को 8000 रुपए और ग्रेजुएट को 10,000 रुपए महीना दिया जाएगा। एकनाथ शिंदे की इस घोषणा को इसी साल होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।


