ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

राजस्थान के दो जवान शहीद : डोडा में आतंकियों से लोहा लेते हुए वीरगति को हुऐ थे प्राप्त।

सिंघाना (झुंझुनू): शेखावाटी में देश प्रेम की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है. सेना में अग्रिम मोर्चों की बात की जाए तो झुंझुनू के वीर हमेशा आगे नजर आते हैं और देश के लिए शहादत देने में कभी पीछे नहीं हटते. इसी परंपरा को निभाते हुए सिंघाना क्षेत्र के दो जवानों ने देश के लिए प्राण न्योछावर कर दिए. भैसावता कलां के 10 आरआर के जवान अजय सिंह नरूका ने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी. जम्मू के डोडा में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अपनी शहादत दी. शहादत होने की खबर गांव में फैल चुकी है. घर पर महिलाओं व पुरुषों का आना शुरू हो गया है. सरपंच प्रतिनिधि मानसिंह सहारण ने बताया कि शहीद अजय सिंह का जन्म 21 अक्टूबर 1997 को हुआ था और वे सेना में सितंबर 2018 में भर्ती हुए थे. उनकी शादी 21 नवंबर 2021 को हुई थी. पत्नी का नाम शालू कंवर है. शहीद के पिता कमल सिंह भी सेना से 2015 में सेवानिवृत हुए थे. माता सुलोचनी देवी गृहणी हैं. बड़ा भाई करणवीर सिंह भटिंडा एम्स में डॉक्टर हैं. चाचा कायम सिंह भी भारतीय सेना की 23 राजपूत रेजिमेंट में सिक्किम में तैनात हैं. उन्हें 2022 में सेना मेडल से नवाजा गया था. डूमोली कलां का जवान बिजेंद्र सिंह हुए शहीद : झुंझुनू के सिंघाना क्षेत्र में डूमोली कलां के बिजेंद्र सिंह दौराता भी डोडा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए. शहीद होने की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर है।शहीद के पिता रामजीलाल किसान हैं, वहीं भाई दशरथ सिंह भी सेना में लखनऊ में तैनात हैं. बिजेंद्र सिंह 2018 में सेना में भर्ती हुए थे. उनकी शादी 2019 में हुई थी. उनके दो बच्चे हैं. 4 साल के विहान व एक साल का किहान है. झुंझुनू के सिंघाना क्षेत्र में दो जवानों के एक साथ शहीद होने से क्षेत्र में शोक की लहर छाई हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button