ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

स्कूल वाहनों के वैध दस्तावेज पूर्ण होने पर ही स्कूल वाहन का संचालन किया जाये क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी

मुरैना, कलेक्टर अंकित अस्थाना के निर्देश पर मुरैना जिले में संचालित स्कूल वाहनां की जाँच के लिये क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती अर्चना परिहार ने चैकिंग प्वाईट विभिन्न स्थानों पर लगाये है। वाहन चैकिंग के दौरान प्रधान आरक्षक श्री अभिषेक शर्मा, परिवहन आरक्षक श्री जितेन्द्र जादौन, श्री राजकमल गुर्जर, श्री केशव यादव एवं होमगार्ड सैनिक उपस्थित थे। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती अर्चना परिहार ने बताया कि संयुक्त चैकिंग अभियान में 36 से अधिक वाहनों को चैक किया। जिसमें मोटरयान अधिनियम की धारा का उल्लंघन करने पर 03 स्कूली वाहनों को जप्त कर सुरक्षार्थ पुलिस थानों में रखवाया गया। साथ ही वाहनों पर चालानी कार्यवाही में 37 हजार 830 रूपये का राजस्व वसूला गया। चैकिंग के दौरान जिन स्कूली वाहनों को जप्त किया है, उनमें वाहन क्रमांक एमपी-06-पी-0923, एमपी-06-जेडसी-2822 और एमपी-06-टीए-0668 शामिल है। समस्त स्कूल वाहन संचालकों, चालको को सूचित किया है कि स्कूल वाहनों के वैध दस्तावेज पूर्ण होने पर ही स्कूल वाहन का संचालन किया जाना सुनिश्चित किया जायें। जिससे चैकिंग के दौरान होने वाली असुविधा से बचा जा सकें। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती परिहार ने बताया कि वाहन का स्कूल वाहन श्रेणी में पंजीकृत, अनुबंध होना आवश्यक है। वाहन का वैध परमिट होना चाहियें। वाहन का बैध फिटनेस होना चाहियें। वाहन का वैध प्रदूषण प्रमाण-पत्र होना चाहियें। चालक, परिचालक का व्यवसायिक लायसेंस बैध होना चाहियें। वाहन का वैध बीमा होना चाहियें। वाहन में रिफ्लेक्टर टेप व्हीएलटीडी डिवाईस, जीपीएस, कैमरा, स्पीड गर्वनर डिवाईस लगा एवं चालू हालात में होना चाहियें। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मुरैना द्वारा जिला अन्तर्गत चैकिंग के दौरान यह देखने में आया है कि विद्यालयों में संचालित वाहन विद्यालय से अनुबंधित न होकर निजी वाहन के रूप में संचालन किया जा रहा है, जो नियम विरुद्ध है। इस सबंध में वाहन में परिवहन किये जा रहे छात्र-छात्राओं के अभिभावको से अपील है कि वह अपने बच्चों को जिन विद्यालय भेज रहे है, वे यह सुनिश्चित कर लें कि उस वाहन का पंजीयन स्कूल वाहन अनुबंधित होकर नियमानुसार बैध दस्तावेज एवं वाहन तकनीकी रूप से चालू हालत हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button