ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

नौवीं बार डसूंगा तो जाएगी जान, युवक को अब तक 40 दिन में 7 बार काट चुका सांप; जानें मामला

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सांप ने 40 दिन के अंदर एक शख्स को सात बार काटा. 6 बार तो युवक को कुछ नहीं हुआ. लेकिन जब सांप ने सातवीं बार उसे डसा तो युवक की हालत गंभीर हो गई. फिलहाल वो आईसीयू में भर्ती है. साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि जब युवक को सांप ने तीसरी बार काटा था तो इसे लेकर उसे एक सपना भी आया था. सपने में सांप ने कहा- मैं तुझे 9 बार काटूंगा. सांप ने सपने में आगे कहा- आठवीं बार तक तो तू बच जाएगा. लेकिन नौंवी बार तूझे कोई भी शक्ति, तांत्रिक और डॉक्टर नहीं बचा पायेगा. मैं तुझे अपने साथ ले जाऊंगा. हैरत की बात ये है कि युवक को सांप ने हर बार शनिवार और रविवार को ही डसा है. पीड़ित के चाचा ने बताया कि इस बार शनिवार को बाला जी मंदिर जाने की चर्चा की गई थी. लेकिन सांप ने 7वीं बार बृहस्पतिवार की रात को ही डस लिया. युवक का ईलाज करने वाले डॉक्टर भी यह केस देखकर हैरान हैं. सर्पदंश से पीड़ित 24 वर्षीय विकास द्विवेदी मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का रहने वाला है. उसे 40 दिनों के अंदर सांप ने 7वीं बार काटा है. युवक व परिजनों के मुताबिक हर बार सांप के काटने के पहले उसे खतरे का आभास भी हो जाता है. सांप के प्रकोप से बचने के लिए कभी मौसी तो कभी चाचा के घर युवक चला जाता है. लेकिन वहां भी सांप उसे डस ही लेता है. युवक का एक ही अस्पताल में इलाज किया जाता है. वहां के डॉक्टर भी हैरान हैं कि ऐसा कैसे संभव है. अब विकास दुबे का परिवार सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है. 7वीं बार घटना होने से परिजन खासा चिंतित हैं. घर में डर का माहौल है. परिजनों ने कहा- विकास को सपने में सांप ने 9 बार काटने की बात कही थी. उसमें कहा था कि नौवीं बार वो जीवित नहीं रहेगा. ऐसे में हमे डर सता रहा है कि कहीं ये सच न हो जाए. हमें कुछ भी समझ नहीं आ रहा कि क्या करें और क्या न करें. इस बार सोचा था कि मंदिर जाएंगे. लेकिन उससे पहले ही एक बार फिर सांप ने विकास को डस लिया. डॉक्टर जवाहर लाल ने कहा है कि 12 से 14 घंटे के अंदर विकास को होश नहीं आता है तो खतरे की बात हो सकती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button