ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

घटना जगराओं की,अस्पताल में रखे शव को खाया कीड़ों ने,परिजनों ने दिया धरना;ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज

लुधियानाले: पंजाब के जिला लुधियाना के कस्बा जगराओं में एक महिला का शव सड़क पर पड़ा मिला। शव अलीगढ़ और मलक की ओर जाती सड़क पर पड़ा था। महिला के पारिवारिक सदस्यों को सूचना मिली कि एक महिला का शव पुलिस को मिला है जो जगराओं के सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया है।सिविल अस्पताल के बाहर धरना देता पीड़ित परिवार।लड़की मायके परिवार वालों ने शव देखा तो उन्होंने पहचान की कि उनकी बेटी का शव है। शव की हालत बहुत बुरी थी। बताया जा रहा है कि शव देखने में लग रहा था कि जैसे कीड़ों आदि ने खाया हो। इस कारण परिवार के सदस्यों ने सिविल अस्पताल जगराओं के बाहर धरना दिया।इस मामले में जगराओं के सेहत अधिकारियों ने कहा कि जिस तरह शव यहां पुलिस रखवा कर गई है शव उसी तरह से पड़ा है। लड़की के परिजनों ने सिविल अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।वहीं मरने वाली लड़की माता कुलविंदर कौर ने कहा कि उसकी बेटी मनप्रीत कौर उर्फ पूजा की शादी 10-12-2018 को बचित्तर सिंह उर्फ फतेह के साथ हुई थी। बेटी के एक बेटे जसमनवीर सिंह ने जन्म लिया। कुछ समय बाद उनका दामाद सुखजिंदर कौर नाम की महिला जो मोगा रहती थी उसे भगा कर ले गया।इस बात का उन्होंने काफी विरोध किया। आखिरकार सभी ने फैसला किया कि बेटी और उसका बेटी गांव गगड़ा में ही एक अलग कमरे में रहते रहेंगे। कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष से दामाद बचित्तर सिंह, सुखजिंदर कौर, ससुर चढ़त सिंह, नंनद संदीप कौर सीपी,मनदीप कौर उर्फ दीपी, रज्जी, सुखजिंदर कौर का पिता निरभै सिंह, कर्मजीत कौर तंग परेशान करने लगे। पूजा को घर से निकालने की कोशिश करते रहे। आरोपी उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकियां देते रहते।कुछ दिन बाद दामाद बचित्तर सिंह ने डाक के जरीए एक पत्र भेजा जिसमें उसने लिखा था कि वह अपनी बेटी की शादी कही और करवा दे अन्यखा वह उसे मार देगा। कुलविंदर कौर मुताबिक 4-10-2022 को उसे पता चला कि उनका दोहता जसमनप्रीत सिंह गली में रोता घुम रहा है। उन्होंने बेटी पूजा को फोन किया लेकिन उसका फोन बंद आया।उन्होंने खुद उसके ससुराल जाकर पंचायत से बातचीत कर बेटी की तालाश की लेकिन उसका कही कुछ पता नहीं चला। आज उन्हें कही से सूचना मिली थी कि एक महिला का शव जगराओं मोर्चरी में पड़ा है जब उन्होंने शव देखा तो पहचान हुई।कुलविंदर कौर मुताबिक उन्हें इंसाफ चाहिए। इस मामले में जो आरोपी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वहीं सिविल अस्पताल में जिन्होंने शव की संभाल नहीं की उनके ऊपर भी बनती कार्रवाई हो। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में लड़की के परिजन जगराओं में जी.टी रोड़ जाम करने की तैयारी में है।ससुराल पक्ष में पति बचित्तर सिंह, सुखजिंदर कौर, चढ़त सिंह, नंनद संदीप कौर,मनदीप कौर, रज्जी, निरभै, करमजीत कौर पर मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button