मुख्य समाचार
ग्वालियर पुलिस का संकल्प, दो हजार पौधे रोपकर शहर को करेंगे हरा-भरा।
ग्वालियर , प्रदेश भर में शुरू हुए अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' में ग्वालियर पुलिस भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएगी। इस अभियान के लिए ग्वालियर पुलिस द्वारा पीएचक्यू के प्रस्ताव पर पो हजार पौधे रोपने का संकल्प लिया गया है। जिसमें ग्वालियर की समस्त पुलिस एक ही दिन एक साथ दो हजार पौधों का रोपण कर शहर को हरा-भरा करने में हिस्सेदारी लेगी। इसके लिए पुलिस को जोर से जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस लाइन सहित अन्य स्थानों पर तैयारी शुरू कर दी गई है दरअसल पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में पांच करोड़ पौधे रोपने का प्रदेशामापी अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान में पीएचक्यू द्वारा समस्त जिलों में पुलिस के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी निभाई जा रही है ऐसे में ग्वालियर पुलिस ने थी एक पेड़ मां के नाम अभियान के तह पौधे रोपने का संकल्प लिया है इसके लिए अब बस पीएचक्यू से जारी होने वाली तिथि का इंतजार है। जिसके बाद जिले भर में एक ही दिन में पुलिस दो हजार पौधे लगाकर ग्वालियर को हरा-भरा करने में अपना संकल्प पूरा करेगी।


