ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर से लापता दो BSF महिला कांस्टेबल की बांग्लादेश बार्डर पर हो रही तलाशी, सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस।

ग्वालियर। ग्वालियर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) एकेडमी की दो महिला कांस्टेबल रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं लापता कांस्टेबलों में से एक आकांक्षा निखार मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली हैं, जबकि दूसरी शहाना खातून पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं।दोनों लापता महिला कांस्टेबल की तलाशी एसआईटी और इंटेलीजेंस अब पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश बार्डर पर की जा रही है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। बता दें कि दोनों दोस्त हैं और 27 मई से एकेडमी के हॉस्टल से गायब हुए हैं। जांच पड़ताल के बाद दोनों को ग्वालियर रेलवे स्टेशन में एक साथ ट्रेन में बैठे देखा गया था।  ATM से निकाले पैसे फिर... दोनों पहले दिल्ली पहुंचे और वहां से एक एटीएम से पैसे निकाले। इसके बाद दोनों मुर्शिदाबाद के लिए रवाना हो गए। जानकारी के लिए बता दें कि दोनों एकेडमी में सहायक प्रशिक्षण केंद्र में 2021 से प्रशिक्षक के पद पर हैं। क्या बेटी की जान को खतरा? लापता आकांक्षा की मां मंगलवार को पुलिस के पास पहुंची और बेटी के अपहरण का आरोप शहाना पर लगाया। उन्होंने बताया कि आकांक्षा की जान को खतरा है। हालांकि, पुलिस का मानना है कि दोनों अपनी मर्जी से गायब हुए है। पुलिस जांच में जुटी हुई है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दोनों को रेलवे स्टेशन और एटीएम में देखा गया था।  6 जून को आखिरी लोकेशन क्या? पुलिस के अनुसार, दोनों की आखिरी लोकेशन 6 जून को दिल्ली में फिर 7 जून को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मिली थी। फिर 7 जून को मुर्शिदाबाद के बहरामपुर में उन्हें आखिरी बार साथ देखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button