ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

आगरा में बड़ा हादसा, यमुना एक्सप्रेसवे के पास बने तालाब में नौ लोग डूबे, चार बच्चों की मौत।

आगरा, यूपी के आगरा में बड़ा हादसा हो गया है। यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के डंपिंग जोन के पास बने तालाब (Pond) में रविवार की सुबह आठ बच्चे डूब गए। उन्हें बचाने एक महिला कूदी, वह भी डूब गई। एक होमगार्ड और युवक ने साहस दिखाया। तालाब में छलांग लगा दी। एक-एक करके चार बच्चों और महिला को बचा लिया। चार बच्चे डूब गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चारों बच्चों को बाहर निकाला गया। तब तक देर हो चुकी थी। उनकी मौत हो गई थी। हादसे से कोहराम मच गया। सूचना पर केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल और भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंचे। घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज पुल के नीचे औरैया और कानपुर देहात के करीब 11 परिवार के 45 लोग रह रहे हैं। सभी फेरी वाले हैं। डंपिंग जोन के पास यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने बारिश के जल को संचित करने के लिए गड्ढा बनवाया था। पिछले दिनों बरसात हुई। गड्डा (तालाब) पानी से लबालब भरा हुआ है। औरैया निवासी नगीना वहां कपड़े धोने गई थी। सभी परिवारों के पुरुष फेरी लगाने गए थे। बच्चे खेलते हुए तालाब के पास पहुंच गए। हिना (10), खुशी (11) व चांदनी (12) नहाने के लिए तालाब में चली गईं। उनकी देखादेखी अनुराधा (09), नेहा (11), रागिनी (14), प्राची (12), रिया (08) तालाब में उतर गईं। सभी बच्चे डूबने लगे। यह देख नगीना ने शोर मचाया। बच्चों को बचाने के लिए उसने खुद भी तालाब में छलांग लगा दी। तालाब में करीब 20 फुट पानी है। नगीना भी डूबने लगी। डंपिंग जोन पर तैनात होमगार्ड मुकेश कुमार चौहान ने शोर सुना तो साहस दिखाया। वह तालाब में कूद गए। यह देख वहां से गुजर रहे गांव रामनगर निवासी जितेंद्र शर्मा उर्फ जीतू ने भी साहस दिखाया। होमगार्ड और युवक ने मिलकर चार बच्चों और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चार बच्चे डूब गए। उन्हें बचाया नहीं जा सका। हादसे में इनकी हुई मौत हादसे में मंगलपुर, कानपुर देहात निवासी सगी बहनें नेहा व अनुराधा पुत्री अजय, खुशी पुत्री हरदौल और चांदनी पुत्री हरनाम (औरैया) की मौत हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चारों के शव बाहर निकाले जा सके थे। हादसे की सूचना पर एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह, एडीएम फाइनेंस शुभांगिनी शुक्ला, एसडीएम एत्मादपुर दिव्या सिंह, एसीपी एत्मादपुर सुकन्या शर्मा आदि मौके पर पहुंचे थे। फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम आदि मौके पर पहुंच गई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button