ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश सड़कों के गड्ढे की शिकायत के लिए बनेगा लोकपथ एप, समयसीमा में भरने होंगे।

भोपाल। सड़क में अगर कहीं गड्ढा है और वो भरा नहीं जा रहा है, तो आम नागरिक मोबाइल एप से इसकी शिकायत कर सकेंगे। संबंधित क्षेत्र के अधिकारी के पास यह पहुंचेगी और उसे निर्धारित समयसीमा में मरम्मत का काम पूरा करना होगा। इसकी सूचना भी शिकायतकर्ता को दी जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग लोकपथ नाम से एप बना रहा है, जिसको लेकर विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने शनिवार को मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।प्रदेश में सड़क सूचना एवं प्रबंधन प्रणाली के सशक्तीकरण के लिए लोकपथ एप (पाट होल रिपोर्टिंग एप) बनाया जा रहा है। इसको लेकर आयोजित बैठक में विभागीय मंत्री ने आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की और एप को शीघ्र ही कार्यान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि इस एप के माध्यम से आम नागरिक अपने मोबाइल से गड्ढों की जियोटेग फोटो खींचकर विभाग को सूचित कर सकेंगे। गड्ढों का फोटो जीपीएस लोकेशन के साथ संबंधित कार्यपालन यंत्री को प्राप्त होगा, जिससे गड्ढों की मरम्मत तेजी से और सही तरीके से की जा सकेगी। राज्य स्तर पर होगी शिकायतों की निगरानी निर्धारित समय सीमा में गड्ढों की मरम्मत के बाद संबंधित यंत्री सुधार कार्य का फोटो फिर मोबाइल एप से अपलोड करेंगे। इससे शिकायतकर्ता को भी सूचना मिल जाएगी। इसी तरह राज्य स्तर पर शिकायतों की निगरानी और निराकरण की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे सड़कों की गुणवत्ता में सुधार हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button