ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

अवैध मदिरा आधिपत्य एवं परिवहन के मुरैना जिले में 25 प्रकरण दर्ज ।

मुरैना, कलेक्टर अंकित अस्थाना के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में 17 जून से 23 जून, 2024 की अवधि में अवैध मदिरा आधिपत्य एवं परिवहन के मुरैना जिले में कुल 25 प्रकरण दर्ज किये गये हैं, जिनमें मुरैना वृत्त में 04, अम्बाह में 10, सबलगढ़ में 05 प्रकरण और जौरा वृत्त में 06 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। इन प्रकरणों में लगभग 23 हजार रूपये की 63.64 बल्क लीटर देशी मदिरा एवं लगभग 2 हजार 400 रूपये की 8.25 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जप्त की गई। इसी अवधि में जिले की कम्पोजिट मदिरा दुकानों के निरीक्षण के दौरान पायी गयी अनियमितताओं पर कुल 43 विभागीय प्रकरण लायसेंसियों के विरुद्ध दर्ज किये गये हैं। इस अवधि में जिले की कम्पोजिट मदिरा दुकानों के लायसेंसियों के द्वारा 3,15,92,706 रुपये न्यूनतम प्रत्याभूत ड्यूटी की राशि के रूप में जमा किये गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button