ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मां के चांटा मारने से भड़का बेटा, कर दी हत्या, घर में ही दफना दी लाश, तीन दिन वहीं शराब पार्टी करता रहा, सिर मुंडवाने पर पकड़ा गया।

मंदसौर स्थित भानपुरा में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर शराबी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर लाश को घर में ही दफना दिया. इसके बाद तीन दिन तक दोस्त के साथ घर में ही बैठकर शराब पार्टी करता रहा. युवक ने सिर मुंडवाया तो पुलिस को संदेह हुआ. जिसपर पुलिस ने आरोपी बेटे व उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार कचहरी चौराहा निवासी कमलेश पिता कन्हैयालाल धोबी उम्र 35 वर्ष ने अपने दोस्त संतोष पिता बंसतीलाल 50 वर्ष के साथ 12 जून को भानपुरा के बड़ा महादेव रोड पर सुबह से लेकर शाम तक शराब पार्टी की. इसके बाद रात दस बजे के लगभग दोस्त के साथ घर पहुंचा. मां गंगाबाई ने बेटे कमलेश को इस हालत में देखा तो गुस्से में चांटा मार दिया. मां का चांटा मारना बेटे कमलेश को नगवार गुजरा उसने दोस्त के साथ मां गंगाबाई को बुरी तरह पीटा, जिससे लडख़ड़ा कर गंगाबाई गिरी तो उनका सिर पत्थर से टकराने के कारण मौत हो गई. गंगाबाई की मौत के बाद बेटे कमलेश व उसके दोस्त ने सेप्टिक टेंक के लिए खोदे गए गड्ढे में मां की लाश को दफना दिया, इसके बाद गद्दा बिछा दिया. इसके बाद यही पर तीन दिन तक दोस्त के साथ शराब पार्टी करता रहा. जब दुर्गंध फैली तो घर में ताला लगाकर ननिहाल चला गया. जहां पर मुंडन कराकर तीन दिन बाद वापस आ गया. दूसरी ओर सास के नजर न आने पर दामाद को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी. वहीं कमलेश को सिर मुंडाए देख संदेह हो गया. पुलिस ने संदेह के आधार पर कमलेश धोबी व उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हो गया. पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाकर प्रकरण दर्ज किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button