ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

उज्जैन में सटोरियों से 15 करोड़ कैश जब्त, 3000 गड्डियां और 7 देशों की करेंसी भी मिली, 9 गिरफ्तार ।

उज्जैन. उज्जैन पुलिस ने एक घर में छापा मारकर सटोरियों से 15 करोड़ रुपए जब्त किए हैं. इनमें पांच-पांच सौ के नोटों की 3000 गड्डियां हैं. इसके अलावा 7 किलो चांदी और 7 देशों की विदेशी मुद्रा भी जब्त की है. पुलिस रातभर नोट गिनती रही. शुक्रवार सुबह नोट गिनने के लिए मशीनें लगानी पड़ी. पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये एमपी, राजस्थान और पंजाब के रहने वाले हैं. मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस को कृष्णा पार्क और मुस्सद्दीपुरा में बिल्डर पीयूष चोपड़ा के घर में गेमिंग और आईपीएल सट्टे की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह रेड की गई. पुलिस के छापे की सूचना मिलने के कारण यहां कारोबार चलाने वाला मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा भाग निकला. आरोपियों के पास भी मिली नोट गिनने की मशीन 19 ड्रीम्स में छापे के दौरान टीम को लैपटॉप, मोबाइल, टीवी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं. आरोपियों के पास भी नोट गिनने की मशीन मिली है. पुलिस ने विदेशी नोट भी जब्त किए गए हैं. बताया जा रहा है कि यहां ऑनलाइन गेमिंग के साथ-साथ अमेरिका में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों पर सट्टा लगाया जाता था. पुलिस ने इन 9 लोगों को गिरफ्तार किया पुलिस ने इन 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है 1. रोहित पिता सुरजीत सिंह (26), रेलवे कॉलोनी नीमच एमपी. 2. गौरव पिता सूरजमल जैन (26) कंचननगर नीमच. 3. मयूर जैन पिता विजय जैन (30), बगाना नीमच. 4. आकाश मसीही पिता अजय मसीही (26), मिशन अस्पताल के पास नीमच. 5. हरीश पिता राजमल तेली (36), डाक बंगला रोड निम्बाहेडा राजस्थान. 6. गुरप्रीत सिंह पिता सरदार गुरमिल सिंह (36), माता नगर लुधियाना पंजाब. 7. जसप्रीत उर्फ रूबल पिता हरमंदर सिंह (30), 2730 अमरपुरा लुधियाना पंजाब. 8. सतप्रीत सिंह पिता परमजीत सिंह (34), शहीद भगत सिंह नगर लुधियाना पंजाब. 9. चेतन नेगी पिता स्व. पूरनचंद नेगी (37), शराबानगर लुधियाना पंजाब.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button