ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

सिलाई सेंटर संचालक ने धोखाधड़ी कर परीक्षा देने के नाम पर महिलाओं से भरवए फॉर्म फिनो बैंक में खुल गए खाते महिला परेशान, पुलिस को दिया शिकायती आवेदन जांच जारी।

मुरैना। शहर में धोखाधड़ी कर पैसा कमाने के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं इसका जीता जागता उदाहरण शहर के गोपालपुर स्थिति दीक्षित वाली गली में एक निजी स्कूलों में सिलाई केंद्र संचालित है । जहां करीबन शहर की आधा सैकड़ा से अधिक महिलाएं प्रतिदिन सिलाई प्रशिक्षण लेने आई थी। सिलाई केंद्र संचालक ने इन महिलाओं के साथ फ्रॉड कर प्रतिमहा आने वाली मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की राशि 1250 रुपए हड़पने की नीयत से सिलाई सेंटर संचालक ने इन महिलाओं से परीक्षा देने के नाम पर फॉर्म भरवा और उनके खाते फिनो बैंक में खुलवा दीजिए। जिससे लाडली बहन का जो पैसा आ रहा है उसे आसानी से हडप लिया जाए। मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का जो पैसा आ रहा है वह फिनो बैंक में खाते में पहुंच रहा है। सिलाई सेंटर संचालक ने महिलाओं को इसके बारे कानो कान भवनक तक नहीं लगने दी । जब महिलाएं नियत तारीख को अपना पैसा निकालने के लिए किओस्क बैंक सेंट्रो पर पहुंची तो वहां पता चला कि उनका लाडली बहन का पैसा उनके खाते में नहीं आया है । ब्लिक फिनो बैंक के खोले गए खातों में पहुंच गया है। यह बात सुन उनके पैरों तले जमीन खिसक गई ओर तब उन्हे पता चला कि सिलाई सेंटर संचालक ने हमारे साथ में फ्रॉड किया है। फ्रॉड का शिकार हुई महिलाएं सिलाई सेंटर पहुंची और उन्होंने इस आशय की शिकायत संचालक से की तो वह बगली झाकते नजर आए और कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। इतने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने वही हंगामा खड़ा कर दिया । हंगामा देख सिलाई सेंटर संचालक मौका देख धीरे से खिसक गया। इतना ही नहीं गैस सिलेंडर की सब्सिडी भी उनके खाते में न पहुंचते हुए फिनो बैंक में खोले गए खातों में पहुंच रही है। धोखाधड़ी का शिकार हुई महिलाएं इस समस्या को लेकर काफी परेशान नजर आ रही है। धोखाधड़ी की शिकार व पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर थाना सिटीकोतवाली टीआई जांच कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button