ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

ईंट-भट्टे पर काम के लिए बच्चों को ले जा रहे तस्कर गिरफ्तार

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के रेलवे स्टेशन से दो संदिग्ध बाल तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 5 बच्चों को बचाया गया है। पुलिस के मुताबिक, जिन पांच बच्चों को बचाया गया है उनमें चार लड़कियां और एक लड़का है। ये सभी 13-14 साल की उम्र के हैं। एक अधिकारी ने बताया कि एक कार्यकर्ता से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मनोहरपुर रेलवे स्टेशन से पांच बच्चों को बचाया है।

उन्होंने बताया कि सभी बच्चे जेतिया पुलिस थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उन्हें ईंट भट्टे पर काम के लिए पश्चिम बंगाल के हावड़ा ले जाया जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि जिला बाल कल्याण अधिकारी की पहल पर बच्चों को आश्रय गृह भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि जिन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है उनकी पहचान 49 वर्षीय सिराजुल इस्लाम और 28 वर्षीय मालती डांगिल के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button