ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

उज्जैन में किसान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पुलिस पर लगाए आरोप।

उज्जैन. जिले से 35 किलोमीटर दूर घटिया थाना क्षेत्र के ग्राम डाबला रेहवारी में रहने वाले एक किसान ने पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है. जिसमें वह एक पुलिसकर्मी पर परेशान करने का आरोप लगा रहा है. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मृतक के शव को अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम कराया. फिर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. मृतक को परेशान कर रहा था पुलिसकर्मी परिजनों ने बताया कि ''ये पूरा मामला जमीन नामांतरण का है. जिसमें नर्मदा बाई नाम की एक महिला ने थाने में आवेदन देकर मृतक के खिलाफ शिकायत की थी. इसी शिकायत के चक्कर में हरिजन थाने में तैनात धारा सिंह चावड़ा नाम का एक पुलिसकर्मी मृतक को बार-बार परेशान कर रहा था. साथ ही दो-तीन बार थाने बुलाकर मारपीट भी की थी. इसके बाद गांव के सरपंच और ग्रामीणों ने थाने जाकर पुलिसवाले से ऐसा नहीं करने की समझाइश दी थी. उसके बाद भी वह पुलिसकर्मी बार-बार मृतक को टॉर्चर कर रहा था. इसी वजह से उन्होने आत्महत्या कर ली है''. एएसपी ने कही कार्रवाई की बात उज्जैन के एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पाराशर ने कहा कि ''इसमें मृतक ने आत्महत्या की है. इस संबंध में घटिया थाना में मामला पंजीबद्ध हुआ था. मृतक के परिजनों का कहना है कि किसी आवेदन जांच के सिलसिले में जांचकर्ता अजाक थाने के एएसआई द्वारा बार-बार मृतक को बुलाकर परेशान किया जा रहा था और जो आवेदन दिया गया था उसकी जांच भी प्रॉपर नहीं की जा रही थी. इस संबंध में जांच की जा रही है. जांच के उपरांत जो रिपोर्ट आएंगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी. आरोपी पुलिसकर्मी को पुलिस लाइन भेज दिया गया है.''

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button