ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर टॉयलेट का रोशनदान तोड़कर फिल्मी स्टाइल में भागे 5 नाबालिग आरोपी, एक भयानक हत्याकांड का आरोपी, पुलिस हैरान।

ग्वालियर, थाटीपुर क्षेत्र में बने बाल संप्रेषण गृह से पांच बाल अपचारी दीवार फांदकर जनवरी में फरार हो गए थे, इस घटना के बाद एक बार फिर आज शुक्रवार अल सुबह 2-3 बजे 5 बाल अपचारी फिर बाल सुधार गृह से भागने में सफल हो गए हैं, जिससे पुलिस भी हैरान है. जेल ब्रेक की खबर मिलते ही थाटीपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और फरार नाबालिग आरोपियों की तलाश की जा रही है. टॉयलेट के रोशनदान से भागे अब तक मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग कई दिनों से भागने की प्लानिंग कर रहे थे. गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात बाल संप्रेषण गृह के टॉयलेट का रोशनदान खोदकर उसकी ग्रिल तोड़ी और पांच नाबालिग फरार हो गए. इस बात की जानकारी तब लगी जब ये नाबालिग आरोपी बाल सुधार गृह के अंदर नजर नहीं आए. जब वार्डन ने टॉयलेट का रुख किया और अंदर के हालात देखे तो तुरंत माजरा समझ आ गया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालियर एसपी, सीएसपी समेत पूरा पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी. 5 में से एक वीभत्स हत्या का आरोपी फरार हुए पांचो बाल अपचारियों का रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि इनमें से चार बाल अपचारी चोरी के और एक हत्या के मामले में यहां बंद थे. इन्हें चार से पांच महीने पहले यहां लाया गया था. इसमें से एक 16 वर्षीय अपराधी एक भयानक हत्याकांड में दोषी है. इस आरोपी ने अपने पिता के साथ मिलकर एक युवक की हत्या कर दी थी और उसकी लाश के 50 से ज्यादा टुकड़े कर नाले में फेंक दिए थे. इस हत्याकांड का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था. हालांकि इस हत्याकांड में मृतक का सिर और कई अन्य हिस्से आज तक नहीं मिले. फिलहाल पुलिस आरोपियों के रिश्तेदार और हर उनके हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button