ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

नीतीश कुमार ने छुए नरेंद्र मोदी के पैर, बोले- ‘हम तो आज ही चाहते थे कि शपथ ग्रहण आपका हो जाए’

दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान कर दिया है कि जेडीयू का पूरा समर्थन बीजेपी के संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी के साथ है. उन्होंने कहा कि जेडीयू भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन देती है. इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि 10 साल से ये प्रधानमंत्री हैं और फिर प्रधानमंत्री होने जा रहे हैं. नीतीश कुमार ने छुए नरेंद्र मोदी के पैर: इस दौरान अपने संबोधन के बाद नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी के पैर छुए. हालांकि कि नरेंद्र मोदी ने हंसते हुए उनका हाथ पकड़ लिया और गर्मजोशी से नीतीश से दोस्ती का हाथ मिलाया. इस दौरान दोनों के चेहरे में मुस्कुराहट और एनडीए की सरकार बनने की खुशी नजर आई. लेकिन जिस तरह से मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी के पैर छुए इसको लेकर विपक्ष एक बार फिर से हमलावर है. 'पूरे देश की उन्होंने (नरेंद्र मोदी ) ने सेवा की. पूरी उम्मीद है कि अगल बार जो बचा है वो काम पूरा कर देंगे. हमलोग पूरे तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे. इस बार इधर-उधर कुछ जीत गया है लेकिन अगली बार सब हारेगा.'-नीतीश कुमार, बिहार, मुख्यमंत्री विपक्ष पर नीतीश का तगड़ा हमला: नीतीश कुमार ने इस दौरान विपक्ष पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि ये लोग (विपक्ष) बिना मतलब का बात बोलता है. काम कुछ भी नहीं किया. देश की उनलोगों ने कोई सेवा नहीं किया है. नीतीश ने बीजेपी को कम सीटें आने पर कहा कि नरेंद्र मोदी ने जो देश की सेवा की है अगली बार विपक्ष के आने का कोई गुंजाइश नहीं रहेगा. सब खत्म हो जाएगा. क्या विशेष राज्य के दर्जे की नीतीश की मांग: साथ ही नीतीश ने इशारों इशारों में स्पेशल स्टेटस पर बोलते हुए कहा कि बिहार और देश का सब काम तो हो ही जाएगा. जो कुछ बचा हुआ है उसको भी कर देंगे. नीतीश ने नरेंद्र मोदी से कहा कि जो आप चाहिएगा हम करेंगे. जितने लोग साथ आए हैं,यह बहुत अच्छा है. हम तो चाहते थे कि आज ही शपथ ग्रहण हो जाए लेकिन आप रविवार को कर रहे हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि नई सरकार से देश को इस बार बहुत ज्यादा फायदा मिलेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button