ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

नदी में यात्रियों से भरी हुए नाव डूबी, 7 लोगों की हुई मौत सूचना मिलते ही कलेक्टर व एसपी पहुंचे मौक़े पर।

(संवाददाता सच टाइम्स श्योपुर) श्योपुर श्योपुर में यात्रियों से भरी नाव नदी में डूब गई। हादसे में तीन बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। हालांकि पहले 8 लोगों की मौत की सूचना थी। बाद में प्रशासन ने बताया कि हादसे में 7 लोगों की डूबने से मौत हुई है यह हादसा श्योपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के सरोदा गांव में शनिवार शाम 4 बजे का बताया जा रहा है कि सीप नदी में 11 लोग नाव में सवार होकर पास में ही अपने रिस्तेदार से मिलने जा रहे थे। जैसे ही नदी किनारे पहुंचने बाले थे तभी तेज आंधी के चलते नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। जिसमे चार लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली हैं सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची अब तक परशुराम पुत्र सूरजमल (25), आरती पुत्री कान्हाराम (16), लाली पुत्री रामवतार (15), भूपेंद्र पुत्र रामअवतार (4), श्याम पुत्र परशुराम (10), परवंता पत्नी परशुराम इनके शव मिल चुके हैं जिस पर सीएम ने दु:ख जताते हुए, मंत्री प्रद्युम्न सिंह को पहुंचने के दिए निर्देश दिए हैं सीएम डॉ. मोहन यादव ने नाव हादसे पर दु:ख जताते हुए कहा कि कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए। वहीं 4 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 7 शव बरामद किये हादसे के वक्त 11 लोग नाव में सवार थे। इसमें से 7 लोगों के शव 4 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाले चार लोगों ने तैरकर बचाई अपनी जान इस हादसे में 4 लोग रामवतार पुत्र लटूर, हनुमान पुत्र कन्हैया लाल, पवन पुत्र मुकुट, कल्लो बाई पत्नी रामचरण ने तैर कर अपनी जान बचाई है यह पूरा मामला श्योपुर की सीप नदी मे नाव पलटने के कारण हुआ हैं *इनका कहना हैं :-* जिला मुख्यालय से करीबन 35-40 किलोमीटर दूर मानपुर की सीप नदी की घटना है जहाँ माली परिवार के लोग शोक संवेद में बैठने आई थी बैठने के बाद सीप नदी के उस पार बड़ी बगीचा में से सब्जी लेने जा रहे थे तभी नदी मे भंवर आने के कारण नाव पलट गई जिसमें 11 लोग सवार थे जिनमे से चार लोगों ने तैर कर जान बचाई औऱ सात लोगों के साथ रेस्क्यू टीम को मिल चुके हैं *लोकेश कुमार जांगिड़ कलेक्टर श्योपुर*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button