मुख्य समाचार
थाना कोतवाली पुलिस ने 10 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर आरोपी कब्जे से 02 सोने की चैन एक सोने की पेंडल सहित चैन 01 मंगलसूत्र बरामद किया व मोटरसाइकिल ज़ब्त की।
मुरैना , पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत घटित उक्त चैन स्नैचिंग व चोरी की घटनाओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिले में सम्पति सम्बंधी अपराध कारित करने वाले आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संपूर्ण मुरैना जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही उक्त घटनाओं के फरारशुदा अज्ञात आरोपीगण की गिरफ्तारी पर 10000/- का नगद ईनाम उद्घोषित किया गया एवं थाना स्तर पर टीम गठित कर थाना प्रभारी कोतवाली को उक्त घटनाओं के आरोपीगण की पतारसी, गिरफ्तारी एवं माल-मशरूका की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया, उक्त निर्देशो का पालन करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द्र सिंह ठाकुर के निर्देशन एवं श्री राकेश गुप्ता नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में निरीक्षक आलोक सिंह परिहार थाना प्रभारी कोतवाली व्दारा थाना स्तर पर गठित टीम को उक्त आरोपियों की पतारसी करने हेतु लगाया जाकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, तदोपरांत मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि 02 लड़के एक सोने की टूटी हुई चैन लेकर सराफा बाजार में बेचने का प्रयास कर रहें हैं, जिनके पास एक एच.एफ. डीलक्स मोटर साईकिल बिना नम्बर की है, जिनके हावभाव संन्दिग्ध लग रहें है, मुखबिर की उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली मय हमराह फोर्स के सराफा बाजार पहुँचे तो मुखबिर द्वारा बताया गया कि उक्त सन्देही गणेशपुरा की तरफ निकल गयें हैं, तदोपरांत थाना प्रभारी कोतवाली मय फोर्स के शासकीय विद्यालय क्र. 02 के पास पहुँचे तो मुखबिर के बताये हुलिये अनुसार 02 लडके एक लाल काले रंग की मोटर साइकिल पर बैठे हुए दिखे जो पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें फोर्स की मदद से योजनाबद्ध तरीके से घेरकर पकड़ा एवं उक्त दोनों व्यक्तियों के नाम पता पूछकर आरोपीगण की जामा तलाशी ली गई तो एक आरोपी के पैन्ट की दाहिनी जेब से एक सोने की टूटी हुई चैन मिली जिसके बारें में पूछताछ की गई तो पहले तो पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने लगे, किन्तु जब पुलिस द्वारा हिकमत अमली से पूछताछ की गई तो आरोपीगण द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अन्य चोरियों एवं स्नैचिंग की घटनाओं में चोरी किये गये माल-मशरूका के संबंध में आरोपीगण द्वारा बताया गया जिसे आरोपीगण द्वारा बताये स्थान से बरामद किया गया। तदोपरांत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त 10000/- रूपये के ईनामी 02 आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपीगण से 02 सोने की चैन, 01 मंगल सूत्र, 01 सोने की चैन मय पेन्डल कुल मशरूका कीमती करीबन 03 लाख रूपये का जप्त कर बरामद किया गया, साथ ही आरोपीगण के कब्जे से एक एच.एफ. डीलेक्स मोटर साइकिल कीमती करीबन 80,000/- रूपये की जप्त की गई। जप्त मशरुकाः- 02 सोने की चैन, 01 सोने का मंगल सूत्र, 01 सोने की चैन मय पेन्डल, 01 एच.एफ. डीलक्स मोटर साइकिल कुल मशरूका कीमती करीबन 3,80,000/- रुपये । सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में प्रमारी आलोक सिंह परिहार थाना प्रभारी कोतवाली मय स्टाफ एसएसपी शिवम चौहान, एसएसपी कपिल पाराशर, एसएसपी. रीना राजावत, एसएसपी जेपी शर्मा, पीआर 765 सुनील यादव पीआर 855 सत्यवीर सिंह, पीआर. 143 साविर खान, प्रआर877 भूपेन्द्र सिंह, आर24 सत्यम शर्मा, आर152 श्याबिहारी शर्मा, आर465 अर्जुन जाट, आर.723 सूरज, आर576 कुलदीप जाट एवं साइबर सेल से पीआर456 स्वदेश सिंह, आर551 राहुल कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही



