ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना में रेत माफियाओ पर नहीं प्रशासन का नियंत्रण अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार ट्रेक्टर ने बाईक सवार पिता पुत्र को रौंदा पुत्र की मौत पिता गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती।

मुरैना। शहर के सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सिकरौदा नहर के पास बाइक सवार पिता पुत्र को अवैध चंबल रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने तेज और लापरवाही से चला कर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिस से बाइक सवार पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए पिता को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है । घटना के संबंध में बताते चलें रविवार को दोपहर में अपनी बाइक पर सवार होकर पिता रामजी लाल सिंह पुत्र घनश्याम सिंह सिकरवार ग्राम कोक सिंह का पुरा मुरैना जाने के लिए घर से निकले थे तभी नेशनल हाईवे 44 पर सिकरौदा नहर के पास पहुंचे ही थे इसी बीच अवैध चंबल की रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने जोरदार बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार घनश्याम सिंह सिकरवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उनके पिता रामजीलाल सिंह सिकरवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं घायल व परिजनों का आरोप है कि अवैध चंबल की रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ने की कोशिश की गई तो रेत माफिया इकट्ठे हो गए और एक राय होकर अवैध हथियार लहराते हुए लाठी डंडो मारपीट कर दी और ट्रैक्टर ट्राली को छुड़ाकर भाग ले गए। इसके बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 44 पर चक्का जाम कर दिया जो 2 घंटे से अधिक तक जाम लग रहा इस दौरान वाहनों की दोनों तरफ नेशनल हाईवे रोड पर लंबी लाइन लग गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और जाम को खुलवाने की कोशिश की जैसे तैसे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने जाम को बड़ी मुश्किल से खुलवाया और पिता पुत्र दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां घायल पिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वही पुत्र के शव को पीएम हाउस में रखवाया गया जहां मृतक घनश्याम सिंह सिकरवार के शव का पीएम करने के लिए परिवरीजन तैयार नहीं थे उनका कहना था कि कलेक्टर एसपी पीएम आवास पर आए। और रेत माफिया के मकानों को जेसीबी से तुड़वाया जाए। वही पीएम हाउस पर भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गया और मृतक के परिजनों को समझने की कोशिश की गई। पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button