ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

बूथ पर पहुंचीं मुस्लिम महिलाओं का बुर्का उठाकर चेक करने लगीं माधवी लता’, हैदराबाद से BJP उम्मीदवार पर केस।

हैदराबाद: तेलंगाना की हैदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं बीजेपी की प्रत्याशी माधवी लता पर एफआईआर दर्ज हुई है. मालकपेट पुलिस स्टेशन में यह केस आईपीसी की धारा 171सी, 186, 505(1)(सी) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 132 के तहत दर्ज किया गया है. माधवी लता का एक वीडियो सोशल मीडिया प तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें मतदान केंद्र पर दौरे के दौरान मुस्लिम महिलाओं के पहचान पत्र की जांच करते देखा गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि BJP उम्मीदवार माधवी लता मतदान केंद्र के अंदर मुस्लिम महिलाओं को बुर्का हटाने के लिए कह रही हैं और उनके पहचान पत्र की जांच करते दिखाई दे रही हैं. इतना ही नहीं वह उनसे उनकी पहचान बताने को लिए भी कह रही है. इस मामले को लेकर BJP उम्मीदवार माधवी लता का कहना है कि उनके द्वारा मुस्लिम महिलाओं से उनकी पहचान वेरिफाय करने का अनुरोध किया गया था और ऐसा करना कोई गलत काम नहीं है. माधवी का कहना है कि मैं चुनाव कीस उम्मीदवार हूं और कानूनी तौर पर एक उम्मीदवार बिना फेसमास्क के मतदाता की पहचान पत्र की जांच करने का पूरा अधिकार रखता है. मैं कोई पुरुष नहीं हूं, मैं एक महिला हूं और मैनें उन महिलाओं से पूरे विनम्रता के साथ उनकी पहचान बताने का अनुरोध किया था. माधवी लता का कहना है कि मैनें उनसे कहा था- क्या मैं प्लीज आपका आई डी कार्ड देख सकती हूं? माधवी लता बोलीं, अगर कोई इस बात को बड़ा मुद्दा बनाना चाहता है को इसका मतलब है कि वो डरे हुए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button