ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

यमुनोत्री धाम में लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या, पुलिस ने कहा- आज न करें यात्रा, वरना जान का जोखिम यमुनोत्री धाम में लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या।

उत्तरकाशी. उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. बढ़ती भीड़ और खतरे को देखते हुए अब उत्तरकाशी पुलिस ने लोगों से यमुनोत्री धाम नहीं आने की अपील की है. पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट से लोगों से यह अपील की है. पुलिस के अनुसार यहां रविवार को पर्याप्त संख्या में यात्री पहुंच चुके हैं. इससे ज्यादा श्रद्धालुओं के वहां जाने पर जोखिम बढ़ सकता है. इसलिए पुलिस ने यह अपील की है. उत्तरकाशी पुलिस ने सुबह करीब 6 बजे अपने एक्स अकाउंट पर यह पोस्ट शेयर किया है. दरअसल पिछले कुछ दिनों से यमुनोत्री यात्रा के वीडियोज सामने आ रहे हैं जिसमें साफ देखा जा सकता है कि यमुनोत्री में जरूरत से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, ऐसे में लोगों की सुरक्षा और जान के जोखिम की चिंता अब प्रशासन को सता रही है. दरअसल केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल चुके हैं ऐसे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं. उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में यमुनोत्री भी शामिल है. ऐसे में यात्री केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के साथ-साथ यमुनोत्री की ओर भी रुख कर रहे हैं. बता दें कि यात्रा शुरू होने से पहले ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि इस बार चार धाम यात्रा में यात्रियों की संख्या के सारे रिकॉर्ड टूटेंगे. इसके लिए राज्य सरकार ने व्यवस्थाएं भी की हैं लेकिन यात्रा शुरू होते ही क्षमता से ज्यादा यात्री यमुनोत्री धाम पहुंच गए हैं. यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू होने के बाद जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वह डरा देने वाली हैं. बता दें कि वीडियोज और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा में ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं. कई सौ मीटर का पैदल मार्ग में ही जाम लग गया. 10 मई से शुरू हुई इस यात्रा का रविवार को तीसरा दिन है. लेकिन, श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पुलिस ने फिलहाल इस यात्रा को रविवार को स्थगित करने की अपील की गई है. सुबह 6 बजे के पहले ही यहां पर पर्याप्त यात्री पहुंच गए हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button