ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

जिनकी दो बीवियां उन्हें दो लाख मिलेंगे…’ कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया के बयान से मचा बवाल, BJP ने की EC से शिकायत।

रतलाम। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता और लोकसभा उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया ने एक विवादित बयान दिया है। रतलाम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए  कांतिलाल भूरिया  ने कांग्रेस की घोषणापत्र की खूबियां गिनाते हुए महालक्ष्मी योजना का जिक्र किया। कांतिलाल भूरिया के बयान पर मचा बवाल उन्होंने कहा कि अगर केंद्र में हमारी सरकार बनी तो गरीब परिवार की महिलाओं को हम 1 लाख रुपये सालाना देंगे और जिसकी दो बीवियां होंगी उन्हें 2 लाख रुपये मिलेंगे। भाजपा ने भूरिया के इस बयान को राजनीतिक मुद्दा बना दिया। बता दें कि इस जनसभा में  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद थे। बता दें कि सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो चुका है। भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत भाजपा ने भूरिया के 'दो पत्नियों वालों को 2 लाख' वाले बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस पर एक विशेष समुदाय के तुष्टिकरण का आरोप लगाया भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और कांतिलाल भूरिया पर मंच से बहुसंख्यक हिंदुओं का अपमान करने का आरोप लगाया। इसके अलावा मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भूरिया के बयान की क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड की और चुनाव आयोग को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button