ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

कोतवाली पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा माँ की हत्या कर लाश को दीवार में दफनाने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

(पंकज श्रीवास )श्योपुर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के कुशल निर्देशन, अति0 पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र सिंह तोमर एवं एसडीओपी श्योपुर राजीव कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है जहाँ पुलिस द्वारा माँ की हत्या कर लाश को दीवार में दफन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रम- दिनांक 06.05.2024 को रेलवे कॉलोनी श्योपुर निवासी दीपक पचौरी द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई कि उसकी माँ उषा देवी पत्नि स्वा. भुवनेन्द्र पचौरी घर से मंदिर की कह कर गई थी जो लौट कर नहीं आयीं । सूचना पर पुलिस द्वारा गुम इंसान कायम कर महिला की पतारसी करने का प्रयास किया गया जिस दौरान जाँच पुलिस द्वारा आस-पडोस में लोगों से पूछताछ की गई साथ ही सूचनाकर्ता से भी बयान लिए गये जिस पर पुलिस को सूचनाकर्ता दीपक के बयानों में सदिग्धता लगी संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा उसके घर की तलाशी ली गई जिस दौरान घर कि एक दीवार पर नया प्लास्टर एवं सीमेंट का निर्माण दिखा जिसके बारे में पूछताछ पर सूचनाकर्ता दीपक हडबड़ाने लाग और ठीक से जबाब नहीं दे पाया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर दीपक द्वारा माँ की हत्या कर लाश को उसी जगह दफन करना स्वीकार किया गया। हत्या का कारण- वर्ष 2021 में महिला के पति की मृत्यु हो जाने से महिला और आरोपी लडका दीपक दोनों साथ ही रहते थे दीपक के नाम 16 लाख रू की एफडी थी जिसे दीपक द्वारा तुडबा कर उस पैसे को शेयर मार्केट में लगा दिया था जहाँ उसे नुकसान हो गया और पैसे डूब गए इस बात पर से मृतिका और आरोपी दीपक में कहासुनी होती रहती थी। मृतिका के नाम पर 30 लाख रुपये कि एफडी एवं मकान था जिस पर आरोपी की नजर थी जिसे जल्द जल्द हडपने की नियत से उसके द्वारा माँ की हत्या कर दी गई उक्त आरोपी के विरुध्द हत्या का प्रकरण पंजीबध्द किया जा रहा है। *आरोपी-* दीपक पचौरी उम्र करीब 25 साल नि रेलवे कॉलोनी श्योपुर । *मृतिका-* उषा देवी पत्नि भुवनेन्द्र पचौरी उम्र 65 साल नि सदर । *हत्या का कारण-* सम्पत्ति संबंधी विवाद ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button