ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पीएम मोदी ने बिग बी को 80वें जन्मदिन पर दी बधाई

महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। आधी रात में बिग बी के घर के बाहर उनको बधाई देने वालों का जमावड़ा लग हुआ था। जिसके बाद अमिताभ बच्चन बाहर आए और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उनकी बेटी श्वेता नंदा और नातिन नव्या नंदा भी मौजूद थीं। इस खास मौके पर बिग बी को पूरा देश बधाई दे रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अमिताभ बच्चन को बधाई दी है। पीएम ने उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन के लिए प्रार्थना की है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ‘अमिताभ बच्चन जी को 80वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वह भारत की सबसे उल्लेखनीय फिल्म हस्तियों में से एक हैं, जिन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी दर्शकों को मंत्रमुग्ध और मनोरंजन किया है। वह एक लंबा और स्वस्थ जीवन जिएं’। बता दें कि सिर्फ पीएम मोदी ही नहीं बल्कि मनोरंजन और राजनीतिक जगत के तमाम लोग अमिताभ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
उनकी बेटी श्वेता नंदा ने पिता के साथ बिताए अपने पलों की तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया है। एक तस्वीर में बिग बी श्वेता का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीर में बिग बी अपने दिवंगत माता-पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के साथ खड़े हैं। कैप्शन में श्वेता ने आबिदा परवीन और नसीबो लाल के गाने ‘तू झूम’ के बोल का इस्तेमाल किया है।
अमिताभ ने अपनी जिंदगी का काफी लंबा वक्त फिल्मी दुनिया में बिताया है और आज भी बिता रहे हैं। 80 साल उम्र हो जाने के बाद भी बिग भी युवा जोश के साथ काम करते नजर आते हैं। उनका मशहूर शो केबीसी आज भी छोटे पर्दे पर धमाल मचा रहा है। अपने दशकों लंबे करियर में उन्होंने कई पुरस्कार और प्रशंसा अर्जित की है। उन्होंने पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 15 फिल्मफेयर पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में कई पुरस्कार जीते हैं। भारत सरकार ने उन्हें 1984 में पद्म श्री, 2001 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया। 2018 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

Related Articles

Back to top button